वाल्मीकिनगर: वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के संतपुर गांव में मंगलवार की सुबह जंगली सूअर के हमले से पूर्व ईडीसी (इको डेवलपमेंट कमेटी) अध्यक्ष राजेश काजी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सात बजे राजेश काजी रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान गांव के समीप अचानक एक जंगली सूअर ने उन पर हमला बोल दिया। सूअर ने उनके सिर और कमर पर कई बार हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से राजेश काजी संभल भी नहीं सके और जमीन पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और शोर-शराबे के बाद ग्रामीणों ने जंगली सूअर को वहां से खदेड़ा, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। परिजनों ने तत्काल घायल राजेश काजी को इलाज के लिए हर्नाटांड़ अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज की सलाह दी।
घटना के बाद संतपुर सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि हमला करने के बाद जंगली सूअर गांव से सटे जंगल में जाकर छिप गया है, जिससे दोबारा हमले की आशंका बनी हुई है। लोग सुबह-शाम खेतों और जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली सूअर को पकड़ने तथा प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि मानसून के दौरान वन्यजीव अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं, ऐसे में समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व ईडीसी अध्यक्ष पर जंगली सूअर का जानलेवा हमला।
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
वाल्मीकिनगर से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
बगहा/ वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय की संयुक्त सचिव वंदना प्रेयसी तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के निदेशक...

मानसून में बढ़ा सर्पों का खतरा वीटीआर के 50 वनकर्मियों को मिला हाईटेक रेस्क्यू प्रशिक्षण।
वाल्मीकिनगर: मानसून के दौरान जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंचने वाले सांपों और मानव-सर्प संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) प्रशासन ने व...

मानसून में बढ़ा सर्पों का खतरा *वीटीआर के 50 वनकर्मियों को मिला हाईटेक रेस्क्यू प्रशिक्षण*
मानसून के दौरान जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंचने वाले सांपों और मानव-सर्प संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) प्रशासन ने व्यापक तैयारिय...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.






