Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
वाल्मीकि नगर में जल बोझी के दौरान महिला कांवरिया की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
वाल्मीकि नगर में जल बोझी के दौरान महिला कांवरिया की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
बेहतर स्वास्थ्य का संदेश लेकर मारवाड़ी युवा मंच ने बगहा में निकला वाकेथान
बेहतर स्वास्थ्य का संदेश लेकर मारवाड़ी युवा मंच ने बगहा में निकला वाकेथान
SSB 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
SSB 21वीं वाहिनी बगहा द्वारा मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया
भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया
न्यूज़ डेस्कखबरें
ब्रेकिंगBagaha24 अगस्त 2026

डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत

बगहा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल-2 अंतर्गत मदनपुर वन क्षेत्र के पटेसरा गांव में सोमवार सुबह तेंदुए के हमले से 30 वर्षीय महिला सविता देवी घायल हो गई। वह डेढ़ साल के बच्चे की मां है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गुस्सा भी बढ़ रहा है कि जंगल से निकलकर जंगली जानवर लगातार आबादी और खेतों के आसपास पहुंच रहे हैं।

बताया गया कि नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेसरा निवासी उपेंद्र राम की पत्नी सविता देवी सोमवार सुबह सरेह की ओर गई थी। इसी दौरान झाड़ियों के पास छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गई और शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही वनरक्षी विकास कुमार और आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घायल सविता देवी को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

News image

यहां चिकित्सक डॉ. रामप्रवेश भारती ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार महिला के सिर, बांह और कमर में चोटें आई हैं। फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

News image

घटना के बाद सबसे ज्यादा चिंता सविता के डेढ़ साल के बच्चे को लेकर है। मां के घायल होने की खबर से परिवार में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि खेत और सरेह में काम करने वाले लोगों के सामने अब हर कदम पर जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है।शुरुआत में ग्रामीणों ने इसे बाघ का हमला समझकर वन विभाग को सूचना दी थी। बाद में मौके पर मिले पगमार्क से तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई।

News image

मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी ने बताया कि पटेसरा और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की चहलकदमी देखी जा रही है। वन विभाग की टीम पिछले दो-तीन दिनों से लगातार निगरानी कर रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया है। इसमें बकरी को चारे के रूप में बांधा गया है। टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है और उसे ट्रेस कर रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहले भी बाघ के हमलों में एक महिला समेत तीन लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हमलों से लोगों में भय और वन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों की निगरानी बढ़ाने और आबादी के आसपास सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले सरेह या जंगल की ओर न जाएं और विशेष सतर्कता बरतें

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
Bagaha7 सित॰ 2026

एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रह...

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
Bagaha6 सित॰ 2026

एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा

बगहा।सीमा सुरक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट पर जोर देते हुए आज दिनांक 06.09.2026 को कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एसएसबी 21वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइकिल अभियान के जरिये सीमा क...

कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
Bagaha6 सित॰ 2026

कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय

मधुबनी।प्रख्यात पर्यावरण विद् एवं पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सजे विभिन्न पंडालों का भ्रमण करने के बाद शुभाश्रम में चर्चा करते हुए कहा कि...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत