आग धधकते हुए
बेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से बंद पड़े सिनेमा परिसर में असामाजिक तत्वों और जुआ खेलने वालों का जमावड़ा रहता है। लोगों का कहना है कि इसको लेकर नगर थाने में कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल आग के कारणों और नुकसान का पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


















