विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह का उनके आवास पर शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा, युवाओं के भविष्य और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी सकारात्मक सोच तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।राष्ट्र और समाज निर्माण की आधारशिला हैं। उनके सम्मान से बड़ी कोई उपलब्धि नहीं हो सकती। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शिक्षा की बेहतरी, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
सम्मान समारोह में अभय सिंह, विनय सिंह, बृजेश कुमार, पुरुषोत्तम, विपिन दुबे, अमर सिंह सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।














