वाल्मीकिनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 स्थित दलित बस्ती के समीप संचालित आंगनवाड़ी केंद्र की जर्जर स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। आंगनवाड़ी सेविका द्वारा साझा किए गए वीडियो में केंद्र की बदहाल तस्वीर सामने आई है। केंद्र के आसपास नाली का गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं, बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है।
सेविका ने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना बेहद मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि इस समस्या से संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
जानकारी के अनुसार, आंगनवाड़ी केंद्र फिलहाल किराए के एक भवन में संचालित हो रहा है, जहां बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। सीमित स्थान और आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई, पोषण और समुचित देखभाल प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल भवन की समस्या नहीं, बल्कि नौनिहालों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
उप मुखिया रवि गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में कई बार मुखिया को भी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं हुई। उन्होंने स्थानीय विधायक और प्रखंड विकास पदाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी आगे आकर इस जनसमस्या के समाधान में सहयोग करने की अपील की।
स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि संबंधित विभाग जल्द ही आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि दलित बस्ती के बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण में शिक्षा एवं पोषण की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
महा दलित बस्ती का आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल स्थिति में जर्जर भवन
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
वाल्मीकिनगर से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

नेपाल-तिब्बत में फ्लैश फ्लड से गंडक क्षेत्र में बढ़ी चिंता, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण
वाल्मीकिनगर/बगहा। तिब्बत-नेपाल में आई फ्लैश फ्लड की त्रासदी के बाद गंडक नदी के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। गुरुवार, 27 अगस्त क...

नेपाल की बाढ़ के बाद वाल्मीकिनगर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंडक बराज का किया निरीक्षण
वाल्मिकीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को वाल्मीकिनगर पहुंचे। उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज और उसके विभिन्न फाटकों का...

सावन मेला के लिए SSB ने बढ़ाई चौकसी, कमांडेंट ने किया दौरा व निरीक्षण
बगहा/वाल्मीकिनगर।दिनांक 24/08/2026 को अंतिम सावन सोमवारी के मद्देनजर वाल्मीकिनगर स्थित कोलेश्वर, जटाशंकर धाम एवं क्षेत्र में आयोजित होने वाले विशाल सावन मेले में भारत-नेपाल सीमा...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Valmikinagar • शेयर करें
महा दलित बस्ती का आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल स्थिति में जर्जर भवन










