पटना। वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक रिंकू सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को वाल्मीकिनगर आने का सादर निमंत्रण भी दिया।
रिंकू सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़े भाई के समान सदैव मार्गदर्शन देने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वाल्मीकिनगर के विकास के लिए रखी गई मजबूत नींव को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार की सभी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाएगा।
बैठक के दौरान वाल्मीकिनगर के समग्र विकास, आधारभूत संरचना तथा क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री को वाल्मीकिनगर आने का निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द ही वाल्मीकिनगर के दौरे पर आने का आश्वासन दिया।


















