बगहा दो प्रखंड अंतर्गत वाल्मीकिनगर क्षेत्र के ग्राम ठाड़ी में शनिवार को श्री शिव-पार्वती लक्ष्मी नारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 1100 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण गूंज उठा। मंदिर निर्माणकर्ता विष्णु शंकर सिंह उर्फ राजू बाबू एवं उनकी पत्नी मधुलिका सिंह ने बताया कि यह महायज्ञ उनके स्वर्गीय पिता रविशंकर सिंह उर्फ मुन्नू बाबू तथा माता स्वर्गीय सावित्री देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया है। मंदिर में श्री शिव, पार्वती, लक्ष्मी नारायण की प्राण प्रतिष्ठा आगामी 8 जुलाई को संपन्न होगी। इस महायज्ञ का शुभारंभ आचार्य पं. मदन मिश्र एवं आदर्श पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आयोजन में सहयोगी के रूप में विपुल तिवारी, उत्तम तिवारी और सुभाष उपाध्याय अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। अंतिम दिन हवन-पूजन के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों का भी सराहनीय योगदान मिल रहा है। वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, रुद्रदेव शुक्ल, सोनू शर्मा, सनोज शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से आयोजन में जुटे हुए हैं। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है।
1100 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से शुरू हुआ शिव-पार्वती लक्ष्मी नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
वाल्मीकिनगर से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

नेपाल-तिब्बत में फ्लैश फ्लड से गंडक क्षेत्र में बढ़ी चिंता, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण
वाल्मीकिनगर/बगहा। तिब्बत-नेपाल में आई फ्लैश फ्लड की त्रासदी के बाद गंडक नदी के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। गुरुवार, 27 अगस्त क...

नेपाल की बाढ़ के बाद वाल्मीकिनगर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंडक बराज का किया निरीक्षण
वाल्मिकीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को वाल्मीकिनगर पहुंचे। उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज और उसके विभिन्न फाटकों का...

सावन मेला के लिए SSB ने बढ़ाई चौकसी, कमांडेंट ने किया दौरा व निरीक्षण
बगहा/वाल्मीकिनगर।दिनांक 24/08/2026 को अंतिम सावन सोमवारी के मद्देनजर वाल्मीकिनगर स्थित कोलेश्वर, जटाशंकर धाम एवं क्षेत्र में आयोजित होने वाले विशाल सावन मेले में भारत-नेपाल सीमा...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Valmikinagar • शेयर करें
1100 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से शुरू हुआ शिव-पार्वती लक्ष्मी नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ










