मानदेय बढ़ाने, सेवा स्थायी करने और सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर पीएचसी में सौंपा स्मारपत्र
.…............................................
वाल्मीकिनगर
बिहार राज्य आशा संघ (एटक से संबद्ध) ने आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी अभियान के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के नाम स्मारपत्र हरनाटांड पीएससी को सौंपा। संघ ने सरकार से मांगों पर त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए ठोस निर्णय लेने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगों की अनदेखी होने पर जुलाई और अगस्त में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
संघ द्वारा जारी स्मारपत्र में आशा कार्यकर्ताओं की सेवा शर्तों में सुधार, मानदेय वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कुल नौ प्रमुख मांगें उठाई गई हैं। संघ ने आशा कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की मांग की है। इसके अलावा आशाओं का भुगतान नियमित करने, उनकी सेवा को स्थायी करने तथा न्यूनतम 26 हजार रुपये मासिक मानदेय सुनिश्चित करने की भी मांग रखी गई है।
स्मारपत्र में कहा गया है कि कई स्थानों पर एक ही आंगनबाड़ी केंद्र पर दो-दो आशाओं की बहाली कर दी गई है, जिससे कार्य विभाजन और भुगतान संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। संघ ने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। वहीं आशाओं के उम्र सत्यापन के लिए आधार कार्ड के बजाय उनके द्वारा जमा किए गए प्रमाण-पत्र को ही मान्य आधार बनाने की मांग भी की गई है। संघ का कहना है कि कई आशा कार्यकर्ताओं के आधार कार्ड में उम्र संबंधी त्रुटियां दर्ज हैं।
आशा संघ ने केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने की मांग करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान प्रोत्साहन राशि पर्याप्त नहीं है। इसके साथ ही जिन आशाओं को मोबाइल खरीदने के लिए निर्धारित राशि अब तक नहीं मिली है, उनके भुगतान को शीघ्र सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
आशा फैसिलिटेटरों के लिए भी संघ ने विशेष मांग रखी है। संघ का कहना है कि क्षेत्र में समयबद्ध और प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए आशा फैसिलिटेटरों को स्कूटी उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि वे आसानी से अपने कार्यक्षेत्र में पहुंच सकें।
संघ के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार और स्वास्थ्य विभाग इन मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करते हैं तो 1 जुलाई से 13 जुलाई तक जिला पदाधिकारियों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर 18 अगस्त को पटना में बिहार विधानसभा के समक्ष राज्यस्तरीय प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
आशा संघ के इस कदम से आने वाले दिनों में स्वास्थ्य विभाग और आशा कार्यकर्ताओं के बीच मांगों को लेकर वार्ता तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
आशा संघ ने दी सरकार को आंदोलन करने की चेतावनी मानदेय बढ़ाने की किया है मांग।
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
वाल्मीकिनगर से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
बगहा/ वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय की संयुक्त सचिव वंदना प्रेयसी तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के निदेशक...

मानसून में बढ़ा सर्पों का खतरा वीटीआर के 50 वनकर्मियों को मिला हाईटेक रेस्क्यू प्रशिक्षण।
वाल्मीकिनगर: मानसून के दौरान जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंचने वाले सांपों और मानव-सर्प संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) प्रशासन ने व...

मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व ईडीसी अध्यक्ष पर जंगली सूअर का जानलेवा हमला।
वाल्मीकिनगर: वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के संतपुर गांव में मंगलवार की सुबह जंगली सूअर के हमले से पूर्व ईडीसी (इको डेवलपमेंट कमेटी) अध्यक्ष राजेश काजी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.






