वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक व जननायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह को जनतादल (यूनाइटेड) ने बिहार प्रदेश के महासचिव पद पर नियुक्त किया है। जेडीयू कार्यालय पटना से जारी पत्र में पश्चिम चंपारण जिला के महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से जिले के सभी प्रखंडों के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस दौरान नव नियुक्त जदयू महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने कहा कि पार्टी का विश्वास ही मेरा असली धर्म संस्कृति है। मुझ पर भरोसा कर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को धन्यवाद है जो मुझे पूरे बिहार प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। हर हाल में मैं पार्टी हित में कार्य करूंगा तथा अपने परिवार जैसा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बेहतर कार्य कर अपनी पार्टी की मजबूती तथा गार्जियन नीतीश कुमार जी का भरोसा जीतूंगा। इस दौरान पूर्व प्रमुख उदय प्रताप सिंह, सुजीत राय, राकेश मुखिया, रविंद्र पटेल, यशवंत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू बाबू, दयाशंकर सिंह , राकेश सिंह मुन्ना सिंह, संजय मिश्र, वीरेंद्र तिवारी, मनीष राणा, नन्हें सिंह, विकास सिंह, रत्नेश सिंह रंजन यादव, रामधनी यादव, सुनील तिवारी भीतहा से मुन्ना सिंह, विनय राय, विकास राय, मंटू पासवान सहित चंपारण समेत प्रदेश के सभी सम्मानित जदयू कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।















