निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार।
बगहा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वाल्मीकिनगर थाना का सोमवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई तथा अनुसंधान में 'तेजी लाने एवं निष्पादन में गुणवत्ता बनाए ' रखने एवं इस माह को लंबित कांडों को प्राप्त करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिसमें विभिन्न पंजीयों। संचिकाओं का अद्यतन करने एवं रख-रखाव. लंबित कांडो का त्वरित निष्पादन.
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आमजनों के साथ सौहार्दपर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया गया। पूलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी पुलिस पदाधिकारी अथवा कर्मी के विरुद्ध पुलिस की छवि धूमिल करने वाली शिकायत प्राप्त होने पर उसे गंभीरता से लिया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी














