वाल्मीकिनगर।
थाना क्षेत्र के मलकौली भथोहिया टोला वार्ड संख्या-11 में एक महिला के साथ मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता रिता देवी (35 वर्ष), पति राजेश राम ने वाल्मीकिनगर थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के छह लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाने को दिए आवेदन में रिता देवी ने बताया कि 24 जून 2026 की सुबह वह अपने खेत की देखरेख के लिए गई थीं। खेत से वापस घर लौटने के कुछ समय बाद उनके पड़ोसी परिवार के सदस्य दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग हरवे-हथियार से लैस होकर गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता ने आवेदन में रणविजय राम उर्फ संजय राम, कुंदन राम, ललन राम, सोनी देवी, अंतिमा देवी तथा राबड़ी देवी को नामजद आरोपी बनाया है। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान रणविजय राम ने उनकी ब्लाउज फाड़ दी तथा बाल पकड़कर लात-घूंसों से हमला किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति और सास के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
आवेदन के अनुसार शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जाते-जाते आरोपियों ने थाना में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
रिता देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि आरोपी पूर्व में भी कई बार विवाद और उत्पीड़न की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। मामले को लेकर वाल्मीकिनगर थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महिला से मारपीट व छेड़खानी करने के आरोप में 6लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
वाल्मीकिनगर से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने दिल्ली में उठाया खाद की उपलब्धता का मुद्दा, खरीफ सीजन के लिए यूरिया-डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति की मांग
बगहा/ वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली में उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय की संयुक्त सचिव वंदना प्रेयसी तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के निदेशक...

मानसून में बढ़ा सर्पों का खतरा वीटीआर के 50 वनकर्मियों को मिला हाईटेक रेस्क्यू प्रशिक्षण।
वाल्मीकिनगर: मानसून के दौरान जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में पहुंचने वाले सांपों और मानव-सर्प संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) प्रशासन ने व...

मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व ईडीसी अध्यक्ष पर जंगली सूअर का जानलेवा हमला।
वाल्मीकिनगर: वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के संतपुर गांव में मंगलवार की सुबह जंगली सूअर के हमले से पूर्व ईडीसी (इको डेवलपमेंट कमेटी) अध्यक्ष राजेश काजी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.






