Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
न्यूज़ डेस्कखबरें
Valmikinagar7 जुलाई 2026

एसएसबी 21वीं वाहनी ने स्थापना दिवस पर प्रस्तुत की अनुशंसान , संस्कृति और सेवा की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुति.

Reporter avatar

रिपोर्टर

Narendra PandeyREPORTER
लगभग 2 मिनट

.....गार्ड ऑफ ऑनर, श्वान दस्ते का प्रभावशाली प्रदर्शन, मिलेट्स मेला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहे आकर्षण का केंद्र

....कमांडेंट ने सुरक्षित भविष्य और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

वाल्मीकिनगर।भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 21वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बगहा ने अपने स्थापना के 24 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को उत्साह, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ 24वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वाहिनी परिसर में किया गया, जिसमें सीमा सुरक्षा के साथ-साथ संगठन की गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रसेवा के संकल्प को पुनः सुदृढ़ किया गया।
समारोह का शुभारंभ वाहिनी परिसर स्थित सर्वधर्म स्थल पर सामूहिक प्रार्थना से हुआ, जहां देश की सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों की शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात आकर्षक परेड के माध्यम से कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत को भव्य गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कमांडेंट ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21वीं वाहिनी का गौरवशाली इतिहास, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना प्रत्येक जवान के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी कार्मिकों से पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ सीमा सुरक्षा के साथ-साथ दूरगामी विकास और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के श्वान दस्ते ने शानदार और रोमांचक प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया। इसके पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को कमांडेंट द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि एसएसबी के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरि प्रकाश रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संदीक्षा अध्यक्षा राखी कटारिया, विधान परिषद सदस्य भीष्म शाहनी, 44वीं वाहिनी नरकटियागंज के कमांडेंट, 65वीं वाहिनी बेतिया के कमांडेंट सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में संदीक्षा सदस्यों और बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं एसएसबी जवानों ने थारू, बिहू सहित विभिन्न लोक एवं सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुति देकर भारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
इस दौरान संदीक्षा अध्यक्षा राखी कटारिया ने 'स्थापना दिवस संदीक्षा मिलेट्स मेला' का शुभारंभ किया। मेले में विभिन्न सीमा चौकियों द्वारा श्रीअन्न (मिलेट्स) से बने पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिससे स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। संदीक्षा सदस्याओं के लिए मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा सामूहिक 'बड़ा खाना' के साथ समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कमांडेंट जवानों को के उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित करते हुए फोटो।
कमांडेंट जवानों को के उत्कृष्ट कार्य पर सम्मानित करते हुए फोटो।
आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महिला अधिकारी व अन्य फोटो।
आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महिला अधिकारी व अन्य फोटो।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Valmikinagar

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

वाल्मीकिनगर से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

वाल्मीकिनगर की सभी खबरें
नेपाल-तिब्बत में फ्लैश फ्लड से गंडक क्षेत्र में बढ़ी चिंता, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण
Valmikinagar27 अग॰ 2026

नेपाल-तिब्बत में फ्लैश फ्लड से गंडक क्षेत्र में बढ़ी चिंता, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण

वाल्मीकिनगर/बगहा। तिब्बत-नेपाल में आई फ्लैश फ्लड की त्रासदी के बाद गंडक नदी के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। गुरुवार, 27 अगस्त क...

नेपाल की बाढ़ के बाद वाल्मीकिनगर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंडक बराज का किया निरीक्षण
Valmikinagar27 अग॰ 2026

नेपाल की बाढ़ के बाद वाल्मीकिनगर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंडक बराज का किया निरीक्षण

वाल्मिकीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को वाल्मीकिनगर पहुंचे। उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज और उसके विभिन्न फाटकों का...

सावन मेला के लिए SSB ने बढ़ाई चौकसी, कमांडेंट ने किया दौरा व निरीक्षण
Valmikinagar23 अग॰ 2026

सावन मेला के लिए SSB ने बढ़ाई चौकसी, कमांडेंट ने किया दौरा व निरीक्षण

बगहा/वाल्मीकिनगर।दिनांक 24/08/2026 को अंतिम सावन सोमवारी के मद्देनजर वाल्मीकिनगर स्थित कोलेश्वर, जटाशंकर धाम एवं क्षेत्र में आयोजित होने वाले विशाल सावन मेले में भारत-नेपाल सीमा...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Valmikinagar • शेयर करें

एसएसबी 21वीं वाहनी ने स्थापना दिवस पर प्रस्तुत की अनुशंसान , संस्कृति और सेवा की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुति.