वाल्मिकीनगर विधान सभा क्षेत्र के बगहा-2 एवं मधुबनी प्रखंड की दो प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण व नाला निर्माण की स्वीकृति को लेकर पथ निर्माण मंत्री से मिले विधायक सुरेंद्र प्रसाद
वाल्मिकीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक सुरेंद्र प्रसाद नें राज्य के पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात कर बगहा-2 एवं मधुबनी प्रखंड की दो महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण तथा नाला निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।
विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने मंत्री को बताया कि इन सड़कों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क संकरी होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने दोनों परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने की मांग की।
पथ निर्माण मंत्री ने विधायक द्वारा उठाए गए प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि इन योजनाओं की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
















