Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट
मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट
बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन
बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन
बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित
अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित
नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर होगा प्रसाधन सुविधाओं का निर्माण:गरिमा देवी सिकारिया
नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर होगा प्रसाधन सुविधाओं का निर्माण:गरिमा देवी सिकारिया
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah10 सितंबर 2026

1500 मीडियाकर्मी, एक संकल्प… सकारात्मक पत्रकारिता से बनाएंगे श्रेष्ठ समाज, आबूरोड में राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 3 मिनट
1500 मीडियाकर्मी, एक संकल्प… सकारात्मक पत्रकारिता से बनाएंगे श्रेष्ठ समाज, आबूरोड में राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन

पश्चिमी चंपारण बिहार। भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच तनावमुक्त जीवन जीने और मेडिटेशन के टिप्स सीखने के लिए देशभर से 1500 से अधिक मीडियाकर्मी ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मान सरोवर परिसर पहुंचे हैं। यहां मीडिया विंग की ओर से ‘श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया’ विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो, वेब और सोशल मीडिया से जुड़े संवाददाता, संपादक तथा जनसंपर्क क्षेत्र के पत्रकार भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन के दौरान मीडियाकर्मियों को नशामुक्ति का संकल्प भी कराया गया। सभी ने हाथ उठाकर नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

News image

सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सरफराज सैफी ने कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि खबर के पीछे की सच्चाई को सामने लाकर समाज को सही दिशा देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। पत्रकारों को स्वयं से यह सवाल पूछना चाहिए कि वे समाज में केवल शोर बढ़ा रहे हैं या सकारात्मक बदलाव की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया द्वारा दिया जाने वाला कंटेंट समाज को नई दिशा देने वाला और श्रेष्ठ समाज के निर्माण में सहायक होना चाहिए।

ब्रह्माकुमारीज ऐसे आयोजनों के माध्यम से पत्रकारों को मूल्यनिष्ठ जीवन जीने की कला सिखा रही है। पत्रकारों को भीतर से सुकून की जरूरत है। जब मन शांत और सकारात्मक होगा, तभी समाज को बेहतर तरीके से आईना दिखाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हमें बाहरी पहचान से अधिक आंतरिक रूप से सशक्त और सकारात्मक बनने की जरूरत है।

News image

मैनेजिंग एडिटर एवं वरिष्ठ पत्रकार यशवंत राणा ने कहा कि मानव सभ्यता के इतिहास में हम ऐसे खतरनाक मोड़ पर खड़े हैं, जिसका सामना पहले कभी नहीं हुआ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने मानव समाज के सामने कई नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ब्रह्माकुमारीज के महासचिव एवं मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बीके करुणा भाई ने कहा कि भारत जल्द ही विश्व गुरु बनेगा। इसी स्वप्न के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।

विश्व की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यदि कोई देश दुनिया को नई राह दिखा सकता है तो वह भारत है। उन्होंने कहा कि इस सपने को साकार करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और मीडिया को इसे सकारात्मक बदलाव की मुहिम बनाना होगा।

News image
News image

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज के परिसरों में आध्यात्मिकता की सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। इस वर्ष देश में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे हुए हैं। 26 मई 1826 को पंडित युगल किशोर ने कोलकाता से ‘उदंत मार्तंड’ समाचार पत्र की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने पहले संपादकीय में इसे हिंदुस्तान के हित का अखबार बताया था। उन्होंने कहा कि साहित्य, पत्रकारिता और संचार का मूल उद्देश्य लोकमंगल है।

हम संवाद और संचार की महान परंपरा के उत्तराधिकारी हैं। आज दुनिया में कई झगड़ों का एक बड़ा कारण संवाद की कमी है। इसलिए मीडिया को समाज में संवाद, समझ और सद्भाव बढ़ाने की भूमिका निभानी होगी।

News image

रायपुर देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. मान सिंह परमार ने कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति हमेशा विश्व को जोड़ने वाली रही है। श्रेष्ठ विश्व के निर्माण में हम कैसे सहयोगी बन सकते हैं, इस पर चिंतन जरूरी है। उन्होंने कहा कि मीडिया को अधिक से अधिक सकारात्मक खबरों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक वातावरण बने। सूचना और समाचार के बीच के अंतर को समझना जरूरी है। समाचार ऐसा होना चाहिए जो समाज को जोड़ने और लोगों में विश्वास पैदा करने का काम करे।

ब्रह्माकुमारीज मैनेजमेंट कमेटी की वरिष्ठ सदस्य राजयोगिनी बीके सुषमा दीदी ने कहा कि अब विश्व परिवर्तन का समय आ गया है। हमें इस सत्य को स्वीकार करते हुए स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाना होगा। आत्मिक स्वरूप को जागृत करने की कला और शक्ति का आधार राजयोग है। ब्रह्माकुमारीज में राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से परमात्मा से मन का संबंध जोड़ने का अभ्यास कराया जाता है। उन्होंने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया, जिससे उपस्थित मीडियाकर्मियों ने गहन शांति का अनुभव किया।

News image
News image

प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके निकुंज भाई ने कहा कि सभी मीडियाकर्मी यहां से कुछ नया सीखकर जाएं और ऐसा संदेश लेकर जाएं, जिसे अपने सेवा क्षेत्र में लागू कर सकारात्मक बदलाव ला सकें। कार्यक्रम का संचालन जयपुर सबजोन की मीडिया संयोजक बीके चंद्रकला दीदी ने किया। स्वागत भाषण प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजिका बीके सरला आनंद बहन ने दिया, जबकि आभार प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके शांतनु भाई ने माना। मधुरवाणी ग्रुप के कलाकारों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वक्ताओं का मोमेंटो भेंटकर सम्मान किया गया।

सम्मेलन में आए अतिथियों का बाल कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर स्वागत किया।

News image

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर होगा प्रसाधन सुविधाओं का निर्माण:गरिमा देवी सिकारिया
Bettiah9 सित॰ 2026

नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर होगा प्रसाधन सुविधाओं का निर्माण:गरिमा देवी सिकारिया

बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र में नागरिक प्रसाधन सुविधाओं के विस्तार की पहल तेज की गई है। इसको लेकर नगर निगम द्वारा पारित प्रस्ताव...

योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।
Bettiah8 सित॰ 2026

योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।

जिला पदाधिकारी ने की ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं जीविका की योजनाओं की समीक्षा। लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश। जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता...

भारत गौरव यात्रा के सातवें दिन बेतिया के तीर्थ यात्रियों ने श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया
Bettiah8 सित॰ 2026

भारत गौरव यात्रा के सातवें दिन बेतिया के तीर्थ यात्रियों ने श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया

दर्शन के वक्त पुरुषों को कमर के ऊपर वस्त्र धारण करने की हैं मनाही बेतिया।भारत गौरव यात्रा के दौरान सोमबार को तीर्थ यात्रियों ने महाराष्ट्र में अवस्थित श्री घृष्णेश्वर ज्योतिलिंग...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bettiah • शेयर करें

1500 मीडियाकर्मी, एक संकल्प… सकारात्मक पत्रकारिता से बनाएंगे श्रेष्ठ समाज, आबूरोड में राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन