Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
धनहा थाना की पुलिस ने की army लिखा हुआ कार में छिपाकर लाई जा रही 112 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरार
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
संकीर्तन की मधुर ध्वनि से अहंकार का अंत होता है-पं०भरत उपाध्याय
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
SSB की शौर्य ऊर्जा पहल, 21वीं वाहिनी में लगा 125 KVA सोलर प्लांट व जवानों को मिलेगा पीएम सूर्य घर योजना लोन
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
मझौवा कंश मेले को लेकर प्रशासन सख्त, आम सहमति के बाद होगा आयोजन पर निर्णय
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
एसएसबी परिसर में सोलर मेला आयोजित, जवानों को योजना का लाभ लेने की हुई अपील.
SSB 21वीं वाहिनी द्वारा अंतर क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, क्षेत्रक मुख्यालय गया बना चैंपियन
SSB 21वीं वाहिनी द्वारा अंतर क्षेत्रक कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, क्षेत्रक मुख्यालय गया बना चैंपियन
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah8 सितंबर 2026

योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।

Reporter avatar

रिपोर्टर

Narendra PandeyREPORTER
लगभग 2 मिनट
योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।

जिला पदाधिकारी ने की ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं जीविका की योजनाओं की समीक्षा।

लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश।

जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज, जीविका द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक को प्रारंभ करते हुए निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी द्वारा सभी पदाधिकारी का स्वागत किया गया एवं वीबी जी राम जी की योजनाओं की समीक्षा प्रारंभ की गई।

समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी पंचायत में मानव दिवस सृजन में तेजी लाएं ताकि रोजगार की व्यवस्था कायम की जा सके। वृक्षारोपण के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने का निर्देश दिया

बेगया। आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण की दिशा में अपेक्षित प्रगति न होने पर बगहा 2 के कार्यक्रम पदाधिकारी की कड़ी फटकार लगाई गई। मंझौलिया, नौतन, लोरिया के कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मजदूरी का भुगतान न किए जाने के कारण फटकार लगाई गई। इन सभी को निर्देश दिया गया की 15 दिन के अंदर सभी लाभार्थियों को मजदूरी का भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें।

बेतिया जिला पदाधिकारी की बैठक में अधिकारी मौजूद रहे फोटो।
बेतिया जिला पदाधिकारी की बैठक में अधिकारी मौजूद रहे फोटो।

आवास योजना की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि आवास योजना के लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किया जाए। जिनका द्वितीय एवं तृतीय किस्त लंबित है उन्हें घर बनाने के लिए प्रेरित करें एवं किस्त का भुगतान करें।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयकों को निर्देश दिया गया कि शौचालय विहीन परिवारों के घरों में शौचालय निर्माण की दिशा में कार्य करना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन हर घर से कचरा उठाव करने का प्रबंध किया जाए। WPU में कचरा सुप्रवस्थित ढंग से रखने एवं निस्तारित करने की व्यवस्था की जाए।

जिला पदाधिकारी द्वारा जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई एवं निर्देश दिया गया कि जिन योजनाओं में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है उसका पुनः प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करें ताकि बरसात बाद कार्य किया जा सके।

पंचायती राज के विभाग कीयोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी अपूर्ण योजनाओं को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। सोलर लाइट की गुणवत्ता की जांच करें एवं प्रतिवेदन करें। पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में तेजी लाने के लिए भवन निर्माण विभाग एवं स्थानीय क्षेत्र संगठन के कार्यपालक अभियंताओं को सख्त निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं को गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। अंत में उप विकास आयुक्त द्वारा सभी पदाधिकारी को तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त, श्री काजले वैभव नितिन, निदेशक, डीआरडीए, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, श्री सौरभ आलोक, एनईपी, श्री पुरुषोत्तम त्रिवेदी, जल संसाधन विभाग के सभी प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
भारत गौरव यात्रा के सातवें दिन बेतिया के तीर्थ यात्रियों ने श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया
Bettiah8 सित॰ 2026

भारत गौरव यात्रा के सातवें दिन बेतिया के तीर्थ यात्रियों ने श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन किया

दर्शन के वक्त पुरुषों को कमर के ऊपर वस्त्र धारण करने की हैं मनाही बेतिया।भारत गौरव यात्रा के दौरान सोमबार को तीर्थ यात्रियों ने महाराष्ट्र में अवस्थित श्री घृष्णेश्वर ज्योतिलिंग...

न्याय के लिए बेतिया में निकला कैंडिल मार्च
Bettiah8 सित॰ 2026

न्याय के लिए बेतिया में निकला कैंडिल मार्च

बिहार में हो रहे है स्वर्ण व्यवसायीयों पर क्रमवार हत्या एवं लूट के विरोध में बिहार सरकार के शासन एवं प्रशासन के विरोध में पीड़ित परिवार के न्याय के लिए आज बेतिया स्वर्ण व्यवसायी...

पुलिस अधीक्षक, बेतिया के द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
Bettiah8 सित॰ 2026

पुलिस अधीक्षक, बेतिया के द्वारा अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

बेतिया। अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस सभागार, पुलिस केंद्र बेतिया में किया गया,जिसकी अध्यक्षता कुमार गौतम (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के द्वारा किया गया। जिस...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bettiah • शेयर करें

योजनाओं में तेजी लाएं, रोजगार और विकास कार्यों को दें प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी।