Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट
मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट
बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित
अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित
नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर होगा प्रसाधन सुविधाओं का निर्माण:गरिमा देवी सिकारिया
नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर होगा प्रसाधन सुविधाओं का निर्माण:गरिमा देवी सिकारिया
SSB 21वीं वाहिनी ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल: VTR में भालू के हमले में घायल नेपाली नागरिक की बचाई जान
SSB 21वीं वाहिनी ने पुनः पेश की मानवता की मिसाल: VTR में भालू के हमले में घायल नेपाली नागरिक की बचाई जान
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha9 सितंबर 2026

बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन

बगहा: उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा से सटे बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था को लेकर मंगलवार देर शाम उस समय सवाल खड़े हो गए, जब बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी व्यवस्था से लेकर सुरक्षा गार्डों की तैनाती तक कई स्तर पर अनियमितताएं सामने आईं। स्थिति देखकर एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। अस्पताल पहुंचते ही एसडीएम ने सबसे पहले ड्यूटी रोस्टर की जांच की। इस दौरान डॉ.

बालेश्वर शर्मा समेत कई एएनएम निर्धारित ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इसके बाद एसडीएम ने जीएनएम का ड्यूटी रोस्टर तलब किया। जांच में प्रतिभा कुमारी, संगीता कुमारी और ज्योति कुमारी अस्पताल में मौजूद मिलीं, लेकिन उनकी ड्यूटी रोस्टर के अनुरूप नहीं थी। ड्यूटी में इस तरह की गड़बड़ी पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार तिवारी से संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया गया।

News image

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में ड्यूटी व्यवस्था निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही संचालित होनी चाहिए। इसके बाद एसडीएम ने अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों की उपस्थिति की भी जांच की। रविशंकर कुमार, धर्मेंद्र महतो, बजरंगी कुमार, विमला कुमारी, अमित कुमार और राधिका कुमारी ड्यूटी पर मौजूद मिले। हालांकि, जब एसडीएम ने सुरक्षा गार्डों का ड्यूटी रोस्टर मांगा तो अस्पताल प्रबंधन उसे मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका। इससे सुरक्षा व्यवस्था और कर्मियों की ड्यूटी प्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े हो गए।

News image

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र महतो ने एसडीएम को बताया कि वह करीब ढाई महीने से लगातार नाइट ड्यूटी कर रहे हैं। इस जानकारी पर एसडीएम ने गंभीरता जताई और ड्यूटी व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कर्मियों की ड्यूटी का संतुलित और व्यवस्थित निर्धारण किया जाना जरूरी है। अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. एके तिवारी को मौके पर बुलाया गया, लेकिन वे निरीक्षण के दौरान उपस्थित नहीं हुए।

News image

इसके बाद एसडीएम ने मौजूद चिकित्सकों से सर्पदंश के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन की उपलब्धता की जानकारी ली। चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल करीब 40 इंजेक्शन उपलब्ध हैं, जो एक-दो दिनों में समाप्त हो सकते हैं। एसडीएम ने अस्पताल के प्रसव कक्ष, आपातकालीन कक्ष और ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।

News image

औचक निरीक्षण की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और ड्यूटी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
Bagaha9 सित॰ 2026

चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

बगहा। चौतरवा थाना पुलिस ने मंगलवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान वकील मिश्रा, पिता अमीन मिश्रा, साकिन पतिलार तथा ठाकु...

मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट
Bagaha9 सित॰ 2026

मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट

18 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद, कारोबारी फरार; पांच नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई बगहा। संवाददाता।चौतरवा थाना क्षेत्र के मझौवा धांगण टोली में मंगलवार को चुलाई शराब के विर...

बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
Bagaha9 सित॰ 2026

बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

बगहा। पश्चिम चंपारण जिले में लगातार हो रहे कटाव को लेकर प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बगहा-2 प्रखंड के मंगलपुर और मधुबनी प्रखंड के रेवहि...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन