वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण):
वाल्मीकिनगर स्थित एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रस्तावित योजना के तहत एयरपोर्ट के दक्षिण दिशा में नए टर्मिनल भवन का निर्माण एवं एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए कुल 18 रैयतों की भूमि चिन्हित की गई है। जिसमे 15 रैयत की मंजूरी मिल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग द्वारा भूमि का सर्वेक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टर्मिनल भवन निर्माण एवं एयरपोर्ट विस्तार कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।
एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से वाल्मीकिनगर सहित पश्चिम चंपारण क्षेत्र में हवाई संपर्क बेहतर होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। अब स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई और परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन पर टिकी हुई है।
वाल्मीकिनगर अवस्थित एयरपोर्ट के दक्षिण दिशा में टर्मिनल भवन का निर्माण एवं एयरपोर्ट विस्तारीकरण प्रस्तावित है जिसके लिए कुल 18 रैयतों की भूमि चिन्हित की गई है क्रय नीति के तहत रैयतों से सहमति प्राप्त करने हेतु दिनांक 11.07.26 से 13.07.26 तक विशेष कैंप का आयोजन किया गया है उक्त कैंप में 15 रैयतों से सहमति प्राप्त कर ली गई है एवं बचे हुए तीन रैयतों से ससमय सहमति प्राप्त कर ली जायेगी l कैंप में अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी प. चम्पारण बेतिया,श्रीमती चांदनी कुमारी अनुमंडल पदाधिकारी बगहा,श्री वसीम अकरम,आंचला अधिकारी बगहा 2,एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहें l
वहीं इस एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए पुर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह नें पुर्व मुख्य मंत्री नीतीश कुमार से प्रयास किए और पर्यटन केंद्र के तरफ ध्यान आकृष्ट कराए।
















