वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के ठाड़ी गांव के समीप गुरुवार को वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई उस समय हिंसक हो गई, जब वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीण आमने-सामने आ गए। कार्रवाई के दौरान खेत में लगी गन्ने की फसल को बुलडोजर से जोतने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और ग्रामीण जुट गए तथा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच एक जेसीबी मशीन में आग लग गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
घटना में उत्तर मुखिया, लक्ष्मी नारायण, इंदल महतो, सरल मुखिया सहित एक महिला समेत कुल छह ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से दल-बल के साथ ठाढ़ी गांव पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और वन कर्मियों को घेर लिया। हालात तेजी से बिगड़ने लगे तो वन विभाग ने तत्काल वाल्मीकिनगर थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बगहा एसडीपीओ निहार भूषण, एसएसबी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और वन विभाग की टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थिति को नियंत्रण में लेने के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान वन विभाग और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया तथा किसी बड़ी घटना को टाल दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वन विभाग का आरोप है कि उग्र ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन में आग लगा दी, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि आग वन कर्मियों द्वारा लगाई गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ठाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।
ठाड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला ग्रामीणों ने जेसीबी फूंका.
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
वाल्मीकिनगर से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

नेपाल-तिब्बत में फ्लैश फ्लड से गंडक क्षेत्र में बढ़ी चिंता, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण
वाल्मीकिनगर/बगहा। तिब्बत-नेपाल में आई फ्लैश फ्लड की त्रासदी के बाद गंडक नदी के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। गुरुवार, 27 अगस्त क...

नेपाल की बाढ़ के बाद वाल्मीकिनगर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंडक बराज का किया निरीक्षण
वाल्मिकीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को वाल्मीकिनगर पहुंचे। उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज और उसके विभिन्न फाटकों का...

सावन मेला के लिए SSB ने बढ़ाई चौकसी, कमांडेंट ने किया दौरा व निरीक्षण
बगहा/वाल्मीकिनगर।दिनांक 24/08/2026 को अंतिम सावन सोमवारी के मद्देनजर वाल्मीकिनगर स्थित कोलेश्वर, जटाशंकर धाम एवं क्षेत्र में आयोजित होने वाले विशाल सावन मेले में भारत-नेपाल सीमा...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Valmikinagar • शेयर करें
ठाड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला ग्रामीणों ने जेसीबी फूंका.










