वाल्मीकिनगर पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विगत 28 जून को चम्पापुर गोनौली पंचायत में ग्राम सभा की बैठक मुखिया प्रियंका देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा 100 से अधिक ग्रामीण शामिल हुए। बैठक के दौरान कार्यपालक सहायक नेहा कुमारी पर सरकारी योजनाओं और प्रमाण पत्रों से जुड़े कार्यों के बदले अवैध राशि वसूलने के गंभीर आरोप लगाए गए।
ग्रामीणों का आरोप था कि वृद्धावस्था पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी कार्यों के लिए कार्यपालक सहायक द्वारा 1000 से 1500 रुपये तक की मांग की जाती है। इस मुद्दे को लेकर ग्राम सभा में मौजूद लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
वार्ड सदस्य तुलसी कुमार ने बैठक में कहा कि कार्यपालक सहायक आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से भी 1000 से 1500 रुपये की मांग करती हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों से भी पैसे मांगे जा रहे हैं, तो गरीब और जरूरतमंद लोगों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
तुलसी कुमार ने यह भी बताया कि इस संबंध में उन्होंने पूर्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) तथा उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक न तो किसी प्रकार की जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई की गई।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, इस मामले में कार्यपालक सहायक नेहा कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है।
ग्राम सभा में कार्यपालक सहायक पर रिश्वतखोरी का लगा गंभीर आरोप
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
वाल्मीकिनगर से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

नेपाल-तिब्बत में फ्लैश फ्लड से गंडक क्षेत्र में बढ़ी चिंता, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण
वाल्मीकिनगर/बगहा। तिब्बत-नेपाल में आई फ्लैश फ्लड की त्रासदी के बाद गंडक नदी के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। गुरुवार, 27 अगस्त क...

नेपाल की बाढ़ के बाद वाल्मीकिनगर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंडक बराज का किया निरीक्षण
वाल्मिकीनगर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को वाल्मीकिनगर पहुंचे। उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित गंडक बराज और उसके विभिन्न फाटकों का...

सावन मेला के लिए SSB ने बढ़ाई चौकसी, कमांडेंट ने किया दौरा व निरीक्षण
बगहा/वाल्मीकिनगर।दिनांक 24/08/2026 को अंतिम सावन सोमवारी के मद्देनजर वाल्मीकिनगर स्थित कोलेश्वर, जटाशंकर धाम एवं क्षेत्र में आयोजित होने वाले विशाल सावन मेले में भारत-नेपाल सीमा...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Valmikinagar • शेयर करें
ग्राम सभा में कार्यपालक सहायक पर रिश्वतखोरी का लगा गंभीर आरोप










