पडरौना /कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के जानकी नगर निवासी स्वर्गीय डॉ अब्दुल
सज्जाद के पुत्र कर्नल नसीम अख्तर को भारतीय सेना में उनके कार्य कुशलता को देखते हुए कर्नल से बिग्रेडियर के लिए चयनित होने पर लोगों ने बधाई दी। पूर्व राज्यमंत्री डॉ पी के राय ने बधाई संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा,मानवता की हिफाजत,मां भारती की रक्षा का भरपूर जज्बा और संकल्प शक्ति ईश्वर इन्हें प्रदान करें। कर्नल नसीम अख्तर को स्व0आर पी शाही मेमोरियल लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन जूनियर हाईस्कूल के प्रबन्धक रणवीर प्रताप शाही ने कहा कि भारतीय सेना में बिग्रेडियर के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई। आप की वर्षों की कड़ी मेहनत, अटूट देश भक्ति,और कर्तव्यनिष्ठा का ही परिणाम है कि आप ने सेना के इस गौरवशाली और महत्वपूर्ण वरिष्ठ नेतृत्व पद पर आप का चयन हुआ है। वरिष्ठ पत्रकार प्रेमशंकर सिंह सूर्यवंशीं ने कर्नल नसीम अख्तर साहब को बधाई देते हुए कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो आप की उत्कृष्ट क्षमता और देश के प्रति समर्पण को दर्शाती है। बिग्रेडियर का पद केवल एक रैंक नहीं बल्कि हजारों सैनिकों का नेतृत्व करने और रणनीतिक फैसलों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी भारतीय सेना में बिग्रेडियर की होती है। आप के उज्जवल भविष्य,उत्कृष्ट स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के इस नए सफर में शानदार सफलताओ के लिए आप को बहुत बहुत शुभकामनाएं। इसी क्रम में आई इस एस/चीफ इंजीनियर सीपीडब्बलुडी दिलीप गुप्ता,रिटायर इन्स्पेक्टर सुरेन्द्र राय,पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल,विपिन गुप्ता,फिरोज अख्तर,अब्दुल सज्जाद,शमीम अख्तर,वसीम अख्तर,निर्मल अग्रवाल,डॉ राजेश शाही, डॉ सुनिल मिश्र,पत्रकार मनीष तिवारी,डॉ फिरोज अहमद,नियाज अहमद,राहुल,गौरव गुप्ता उर्फ़ गिल्लु,सुभाष जायसवाल,प्रणव राघव,मुकेश राघव,के के रामचन्द्रन,गोपाल सिंह सूर्यवंशीं आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामना व्यक्त किए तथा पूरे नगर व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी और लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा किया एवं ढेर सारी शुभकामना व्यक्त किया।
सेवरही के लाल को सेना में कर्नल से ब्रिगेडियर पद पर चयनित होने पर,लोगों ने दी बधाई
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
Kushinagar से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
बगहा। चौतरवा थाना पुलिस ने मंगलवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान वकील मिश्रा, पिता अमीन मिश्रा, साकिन पतिलार तथा ठाकु...

मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट
18 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद, कारोबारी फरार; पांच नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई बगहा। संवाददाता।चौतरवा थाना क्षेत्र के मझौवा धांगण टोली में मंगलवार को चुलाई शराब के विर...

बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन
बगहा: उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा से सटे बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था को लेकर मंगलवार देर शाम उस समय सवाल खड़े हो गए, जब बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने अस्पताल का औचक निरीक्ष...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Kushinagar • शेयर करें
सेवरही के लाल को सेना में कर्नल से ब्रिगेडियर पद पर चयनित होने पर,लोगों ने दी बधाई











