सिंचाई के लिये खेत मे बांध रहा था मोटर
मझौलिया के बखरिया पंचायत की घटना
बखरिया पंचायत के कुर्मी टोला वार्ड -2 में धान की रोपाई के लिए खेत में पानी पटाने के दौरान बिजली का करंट लगने से एक किशोर तबरेज आलम( 14 ) की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
बताया जाता है कि खेत में मोटर चलाने के लिए बिजली का तार जोड़ने के दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को घटनास्थल से निकालकर उपचार के लिए सीएचसी मझौलिया में भर्ती किया गया।यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद प्रवीण कुमार को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया ।मृतक की पहचान लालसरैया वार्ड संख्या-1 निवासी अशफाक बआलम के 14 वर्षीय पुत्र तबरेज आलम के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान बखरिया कुर्मी टोला वार्ड संख्या-2 निवासी ध्रुव महतो के 12 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।















