Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

News deskखबरें
बगहा29 April 2026

आर्म्स एक्ट मामले में दो अभियुक्तों को तीन-तीन वर्ष की सजा, 10-10 हजार रुपये अर्थदंड

Reporter avatar

Reported by / रिपोर्ट

Bagaha LiveREPORTER
1 min read9 reads
आर्म्स एक्ट मामले में दो अभियुक्तों को तीन-तीन वर्ष की सजा, 10-10 हजार रुपये अर्थदंड

अवैध हथियार रखने के मामले में अदालत ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना राशि जमा नहीं करने की स्थिति में एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

अभियोजन पदाधिकारी मुकेश कुमार दास ने बताया कि यह फैसला प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी तारिक शमीम की अदालत ने सुनाया। मामले में दोषी पाए गए अभियुक्तों की पहचान नवनीत तिवारी और अंशु कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मामला भैरोगंज थाना कांड संख्या 117/24 से जुड़ा है।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल सात साक्षियों को अदालत में प्रस्तुत किया गया। उनके बयान और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी माना।

अदालत ने एक धारा में तीन वर्ष तथा दूसरी धारा में दो वर्ष के कारावास का आदेश दिया। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।

डिस्क्लेमर: यह खबर उपलब्ध स्रोत जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आधिकारिक पुष्टि, दस्तावेज या जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

एक कहानी पढ़ने के बाद अगली रिपोर्ट तक पहुंचना आसान होना चाहिए. इसलिए यहां उसी desk की और खबरें रखी गई हैं।

पूरा archive खोलें
पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में आरोपी राजू खान ने कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बगहा3 May 2026

पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में आरोपी राजू खान ने कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

रामनगर के चर्चित संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में शामिल एक आरोपी ने शनिवार को बगहा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी रामनगर के चौघड़िया निवासी औरंगजेब का 45 व...

बगहा में अवैध अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी केंद्रों की जांच, कागजात मांगे
बगहा29 Apr 2026

बगहा में अवैध अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी केंद्रों की जांच, कागजात मांगे

बगहा में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी लैब और निजी नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी और सिविल सर्जन के निर्देश पर विशेष अभियान...

बाइक की मांग को लेकर दामाद ने पत्नी व ससुर से की मारपीट, दोनों घायल
बगहा29 Apr 2026

बाइक की मांग को लेकर दामाद ने पत्नी व ससुर से की मारपीट, दोनों घायल

नगर थाना क्षेत्र के बनचहरी गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज युवक ने पत्नी और ससुर के साथ मारपीट की। घटना मंगलवार की है। जानकारी के अनुसार शहर के नारायणपुर निवासी हरीश...

आपके शहर की आवाजBagaha Live

और खबरें पढ़ें, जुड़े रहिए

अगर आप ऐसी और खबरें पढ़ना चाहते हैं, सुधार भेजना चाहते हैं, या Bagaha Live के बारे में थोड़ा और जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक आपके काम आएंगे।