थाना क्षेत्र धनहा–नैनहा के बीच कथित गौतस्करों की फोर-व्हीलर दुर्घटनाग्रस्त, इलाके में मची हलचल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धनहा–नैनहा मार्ग पर एक संदिग्ध फोर-व्हीलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त मिला। स्थानीय लोगों का दावा है कि वाहन से शराब और गाय का मांस बरामद हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

















