बेतिया(चौथी वाणी)पश्चिम चंपारण में बाल हृदय योजना के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 23 बच्चों को निःशुल्क जांच एवं उपचार के लिए जय प्रभा मेदांता सुपरस्पेशलिटी अस्पताल भेजा गया। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 100 से अधिक बच्चों का इस योजना के तहत सफल निःशुल्क ऑपरेशन कराया जा चुका है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ जांच के बाद इलाज के लिए रेफर करती है। योजना का उद्देश्य समय पर उपचार उपलब्ध कर बच्चों का जीवन सुरक्षित करना है।



















