प•चम्पारण/बगहा,रामनगर लौरिया:तथा जिले के सभी क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसानों की धान की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है। समय पर मानसून की बारिश नहीं होने से खेत सूखे पड़े हैं और धान की रोपाई का कार्य बाधित हो गया है। इससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। कई किसानों ने रोपाई की तैयारी पूरी कर ली है, लेकिन पानी की कमी के कारण वे खेती शुरू नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, जिन किसानों ने किसी तरह रोपाई कर भी दी है, उनकी फसल भी पर्याप्त पानी के अभाव में सूखने लगी है।
किसानों ने सरकार और कृषि विभाग से सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर बारिश नहीं होने से कृषि पर निर्भर परिवारों की आजीविका पर भी संकट गहराने लगा है। अब सभी की निगाहें मानसून की बारिश पर टिकी हैं।














