.....डीएओ ने प्रगतिशील किसानों व वैज्ञानिकों को किया पुरस्कृत
22 वें स्थापना दिवस पर केवीके माधोपुर में समारोह का आयोजन कर क्षेत्रीय किसानों को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं विश्वविद्यालय गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर जिले के प्रगतिशील कृषकों, कृषि विशेषज्ञों, विभागीय अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र एवं पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित कृषकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में प्राप्त सफलताओं एवं अनुभवों को साझा करते हुए अन्य किसानों को प्रेरित किया।सम्मानित कृषकों में रविकांत पाण्डेय ,मुनेश्वर कुमार,श्रीमती ललिता देवी, अवधेश राम, अनु कुमारी ,अरविंद कुमार आदि के नाम उल्लेखनीय है।कृषि विज्ञान केन्द्र, माधोपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर की स्थापना बिगत 10 जुलाई 2004 को हुई थी। तब से यह केंद्र किसानों तक नवीन कृषि तकनीकों के प्रसार, कौशल विकास, प्रशिक्षण, प्रदर्शन एवं कृषि आधारित आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों, कृषकों एवं सहयोगियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।समारोह को डॉ. नीरज कुमार,डॉ. सौरभ दुबे, डॉ. चेलपुरी रामुलु तथा विशिष्ट अतिथि जिला कृषि पदाधिकारी, सरफराज असगर बेतिया ने अपने संबोधन में कृषि विज्ञान केन्द्र माधोपुर द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
केवीके माधोपुर का स्थापना दिवस बना यादगार.
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
मझौलिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

साप्ताहिक जांच परीक्षा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उत्तीर्ण छात्रों को पुरस्कृत किया.
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अभाविप मझौलिया प्रखंड इकाई द्वारा प्रखंड क्षेत्र के जौ...

चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने बीपीएससी का सफल छात्र शुभम कुमार को किया सम्मानित
मझौलिया। 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर चयनित होने पर डीआईजी ने जिले के रामनगर प्रखंड निवासी शुभम जायसवाल को मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर चय...

मझौलिया के मोहद्दीपुर में भीषण चोरी से मची हड़कंप
गोदरेज तोड़कर 50 लाख का आभूषण और 09 लाख नकदी की चोरी विशाखा पटनम में कार्यरत लेफ्टीनेंट कर्नल के मकान को अपराधियों ने बनाया निशाना एसआईटी टीम गठित, जल्द होगा उद्भेदन:एसडीपीओ सदर...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
मझौलिया • शेयर करें
केवीके माधोपुर का स्थापना दिवस बना यादगार.










