गोदरेज तोड़कर 50 लाख का आभूषण और 09 लाख नकदी की चोरी
विशाखा पटनम में कार्यरत लेफ्टीनेंट कर्नल के मकान को अपराधियों ने बनाया निशाना
एसआईटी टीम गठित, जल्द होगा उद्भेदन:एसडीपीओ सदर
बुधबार की देर रात विशाखापटनम में पदस्थापित लेफ्टिनेंट कर्नल के महोदीपुर वार्ड 15 स्थित घर को चोरों ने निशाना बनाया है।
फर्स्ट फ्लोर के खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और किसान कृष्ण कुमार सिंह के मकान के गोदरेज का लॉक तोड़कर 10 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये मूल्य के जेवर चोरी कर चंपत हो गये।कुल मिलाकर लाखों रूपये मूल्य की आभूषण, रुपये और कीमती कपड़ो की चोरी हुई है सूचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस और फोरेंशिक जांच की टीम खोजी कुत्ता के साथ जांच में जुटी।घटना के समय घर मे गृह स्वामी किसान कृष्ण कुमार सिंह उनकी पत्नी आशा सिंह और कर्नल के नाना अमरनाथ सिंह मौजूद थे ।
चोरी की इस भीषण वारदात से पुलिस पब्लिक सबके होश उड़ गये है गौरतलब बात यह है कि अपराधियों ने उसी कमरे और उसी गोदरेज के आलमीरा को निशाना बनाया है, जिसमे कीमती जेवर ,नकदी रुपये और रेशमी कपड़े रखे हुए थे ।विशाखा पटनम में रह रहे कर्नल पवन कुमार ने बताया कि उनकी बात यातायात डीएसपी बेतिया से हुई है।उल्लेखनीय है कि बिगत 17 जून को कर्नल की सिस्टर की बेटे का मुंडन था।उसी समारोह के लिए बैंक के लॉकर में रखे जेवर को निकाला गया था, और एक दो दिन में उसे वापस बैंक में रखने थे।इसी बीच यह अजीबोगरीब चोरी ने कई अनसुलझे प्रश्न उत्तपगन्न कर दिया है इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार, एसडीपीओ सदर अजित कुमार दलबल के घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुटे है कई संदिग्धों की धर पकड़ शुरू कर दी गई है।चोरी की यह घटना पुलिस के लिए चुनौती है ,थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।पुलिस गश्ती दल पर एक सवालिया प्रश्नचिन्ह है यह घटना। यहाँ यह उल्लेखनीय है एक जमीन की रजिस्ट्री इस सप्ताह में होनी थी,जिसके लिए 10 लाख रुपये नकदी रखे गये थे।















