रेलवे ट्रैक राजघाट के निकट ट्रेन से कटकर युवक की मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा मृत युवक बखरिया कुर्मी टोला का निवासी है पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा सुगौली-नरकटियागंज रेलखंड के बखरिया पंचायत स्थित राजघाट मंदिर के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 195/23 के पास हुई।
मृतक की पहचान बखरिया पंचायत के कुर्मी टोला वार्ड संख्या-दो निवासी रामाधार प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र सरगुज पटेल के रूप में हुई है।घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मझौलिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच भेज दिया।हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन में कोहराम मच गया।
स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सरगुज पटेल रेलवे ट्रैक पर था, तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हालांकि वह रेलवे ट्रैक पर किन परिस्थितियों में पहुंचा और हादसा कैसे हुआ, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आया या घटना के पीछे कोई अन्य कारण था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।


















