ऑपरेशन ‘नया सवेरा-3.0’ के तहत बगहा में बड़ी कार्रवाई, एम.एन. मीट हाउस से दो बाल श्रमिक मुक्त
बगहा।बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के द्वारा ऑपरेशन “नया सवेरा-3.0” के तहत बाल श्रम के विरुद्ध श्रम प्रवर्तन विभाग, पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने रविवार को संयुक्त कार्रवाई में दो बाल श्रमिक एम.एन मीट हाउस, स्टेशन चौक, बगहा से बरामद किया है।उक्त आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बगहा से मिली है। जारी किए गये प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मानव व्यापार, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, रेड लाइट एरिया एवं ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से पीड़ित व्यक्तियों की मुक्ति, पुनर्वास तथा मानव तस्करों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस जिला बगहा में ऑपरेशन “नया सवेरा-3.0” चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में श्रम प्रवर्तन विभाग, पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा एम.एन मीट हाउस, स्टेशन चौक, बगहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में 14 वर्ष से कम आयु के दो बाल श्रमिकों से कार्य कराए जाने का मामला प्रकाश में आया।कार्रवाई के दौरान दोनों बाल श्रमिकों को तत्काल कार्यस्थल से मुक्त कराकर विधि अनुसार बाल कल्याण समिति, पश्चिम चंपारण, बेतिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया।















