नौतन पुर्व विधायक प्रत्यासी कांग्रेस अमीत गिरी
बेतिया में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के बैनर तले छात्रों और कार्यकर्ताओं नें गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सागर पोखरा से निकला यह विरोध मार्च शहीद पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ,जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
बेतिया में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में सागर पोखरा से विरोध मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहीद पार्क पहुंचे, जहां सभा का आयोजन किया ।

प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गिरी ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे नेता राहुल गांधी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया, जिसके विरोध में आज सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी

वहीं प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सागर पोखरा, सोआबाबू चौक और शहीद पार्क समेत कई स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस की मौजूदगी में पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।












