चनपटिया प्रखंड के उत्तरी घोंघा पंचायत के वार्ड संख्या-1 में गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन परिवारों के घर इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी।
पीड़ित हारून मियां (पिता- नथु मियां) ने बताया कि आग में एक बुलेट, एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक टीवीएस एक्सएल, तीन साइकिल, दो होंडा पटवन मशीन, पाइप तथा घर में रखा पूरा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।

वहीं चनू मियां के घर में रखी तीन साइकिल, अनाज, घरेलू सामान और दो खस्सी आग की भेंट चढ़ गए। इसके अलावा अंजुम खातून (पति- मोलजिम अंसारी) के घर में रखी एक साइकिल, लकड़ी, कपड़े, सीमेंट सहित अन्य आवश्यक सामान भी पूरी तरह जल गए।
आग की इस घटना के बाद तीनों परिवारों के सामने रोजमर्रा के जीवन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अग्निपीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत सामग्री और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन शुरू कर दिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही














