बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में आकस्मिक मरम्मत व तात्कालिक कार्यों के लिए एजेंसियों का पैनल तैयार किया जाएगा। नगर विकास एवं आवास विभाग से जारी संबंधित आदेश के अनुपालन में नगर निगम प्रशासन द्वारा तात्कालिक मरम्मति, पुनर्निर्माण तथा अन्य आकस्मिक प्रकृति के कार्यों के लिए योग्य एजेंसियों का पैनल (एम्पैनलमेंट) बनाने के लिए निविदा जारी की गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए शॉर्ट टेंडर जारी करते हुए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई है।
महापौर ने बताया कि विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार द्वारा जारी संबंधित निर्देश में कहा गया है कि नगर निकायों को ऐसी आकस्मिक परिस्थितियों में, जहां नागरिक सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली (रेस्टोरेशन) एवं मरम्मत जरूरी हो, वहां लंबी निविदा प्रक्रिया के बजाय पूर्व से पैनल तैयार एजेंसियों के माध्यम से एक लाख रुपये तक के कार्य शीघ्र कराए जा सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य आपदा अथवा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। पैनल की वैधता एक वर्ष निर्धारित की गई है।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसी निर्देश के आलोक में नगर निगम, बेतिया ने निविदा जारी करते हुए बताया है कि निविदा दस्तावेजों का डाउनलोड 13 जुलाई 2026 की अपराह्न तीन बजे से शुरू होगा। प्री-बिड बैठक 15 जुलाई को अपराह्न चार बजे नगर आयुक्त कार्यालय में आयोजित होगी। ऑनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई को शाम चार बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि तकनीकी दावेदारी पर 22 जुलाई को निर्णय लिया जाएगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि जारीनिविदा में उल्लेख है कि पांच हजार रुपये का गैर-वापसी योग्य प्रोसेसिंग शुल्क तथा एक लाख रुपये की वापसी योग्य ईएमडी निर्धारित की गई है। इच्छुक संवेदक/एजेंसियां बिहार सरकार के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी.महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस व्यवस्था से आपातकालीन मरम्मत कार्यों का निष्पादन अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
नगर निगम क्षेत्र में आकस्मिक मरम्मत व तात्कालिक कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: गरिमा देवी सिकारिया
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बेतिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने को महापौर ने बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बेतिया। महापौर गरिमा देवी...

मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
मझौलिया/मंगलवार को प्रखंड के परसा, बहुअरवा, गुदरा एवं बखरिया पंचायतों में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ी।बहुअरवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, बैराठपुर मे...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





