बदनाम करने की कोशिश की गई तो होगी कानूनी कार्रवाई
लौरिया (पश्चिम चंपारण):27 लाख रुपये लेने के लगाए गए आरोपों के बीच लौरिया के अंचलाधिकारी (CO) नितेश कुमार सेठ ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बिना किसी ठोस साक्ष्य के झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।CO नितेश कुमार सेठ ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में न कोई अवैध राशि ली है और न ही किसी प्रकार का गलत कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने हमेशा नियमों और पारदर्शिता के साथ काम किया है।उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से झूठे और भ्रामक आरोप लगाता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी और सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे।CO ने लोगों से अपील की कि बिना सत्यापन के किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष तरीके से कार्य कर रहा है और कानून के दायरे में रहकर हर कदम उठाया जाएगा।













