सरिसवा से बारात रामगढ़वा गया था,शादी की खुशियां मातम में बदली

बेतिया/मझौलिया सरिसवा बाजार के भरवलिया से शादी के लिये बारात लेकर रामगढ़वा गये दूल्हे राजा शक्ति नाथ शर्मा (25) की वरमाला से पहले ही पेट मे दर्द होने से तबियत बिगड़ी ।आनन फानन में छटपटाते दूल्हे राजा को एसआरपी अस्पताल रक्सौल में भर्ती किया गया।जहां ईलाज के दौरान दूल्हे की मौत हो गयी। नतीजतन बारात वापस लौट आयी।बताते चले कि सरिसवा बाजार के भरवलिया वार्ड 06 से बारात रामगढ़वा के लिये दिन 01 बजे प्रस्थान किया था।दूल्हा शक्तिनाथ शर्मा पिता स्व. जगदीश शर्मा की शादी रामगढ़वा निवासी संतोष शर्मा की पुत्री रघुनी कुमारीं के साथ राम जानकी मंदिर रामगढ़वा में गुरुबार की रात होनी थी।यहाँ यह उल्लेखनीय है कि रघुनी कुमारी दूल्हा के बड़े भाई कर्मा शर्मा की खास शाली है।शुक्रवार की सुबह शव पहुंचते ही पैतृक गांव भरवलिया में कोहराम मच गया।शव को देखने के लिए बड़ी संख्या महिलाएँ जुटी।इस हादसे के कारण मांगलिक कार्य नही हो सका।दूसरी तरफ पीड़ित परिवार में जवान लड़के की मौत पर मातमी सन्नाटा पसरा है।परिवार के कुछ लोग इस घटना को डाइन बिसाही के मामले से जोड़ रहे है।अंधविश्वास में लोग ओझा गुनी को बुलाने की चक्कर मे है।इधर रामगढ़वा के एसआरपी आर्मी अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत होने प्रमाणपत्र जारी किया है।














