बेतिया।महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 20 में स्थित अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला नव 16.48 लाख से होगा।निविदा प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित संवेदक को तीन माह में ही इस योजना को पूरा करने का कार्यादेश चयनित निर्माण एजेंसी को सौंपा गया है। इस आरक्षित वार्ड के अम्बेडकर नगर प्राथमिक विद्यालय के जर्जर पहुंच पथ और नाला पक्कीकरण की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति महापौर गरिमा देवी सिकारिया एवं स्थानीय पार्षद दीपक कुमार के पहल पर नगर निगम बोर्ड द्वारा दी गई है।महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि वार्ड संख्या-20 स्थित अम्बेडकर नगर में दलित एवं महादलित बहुल सुरक्षित क्षेत्र की वर्षों पुरानी बुनियादी समस्या अब दूर होने जा रही है। नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत योजना के तहत मोहम्मद जकारुल्लाह के घर से अम्बेडकर नगर प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली जर्जर सड़क का पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला के साथ नव निर्माण तीन माह के अंदर कराया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन ने कार्यादेश जारी कर निर्माण एजेंसी को काम शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया है।कार्यादेश के अनुसार महापौर ने बताया कि इस योजना की कुल प्राक्कलित राशि 22.26 लाख रुपये से अधिक निर्धारित है। लेकिन, निविदा प्रक्रिया के तहत 26 प्रतिशत कम दर पर लगभग 16.48 लाख रुपये में कार्य स्वीकृत किया गया है। निर्माण कार्य तीन माह के भीतर पूरा करना होगा। योजना में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री के उपयोग, तकनीकी मानकों का पालन तथा कार्यस्थल पर सूचना पट्ट लगाने सहित सभी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।यह सड़क अम्बेडकर नगर के बड़ी आबादी वाले दलित एवं महादलित परिवारों के साथ प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। बरसात के दिनों में जर्जर सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों एवं स्कूली बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नई पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला बनने से आवागमन सुगम होगा, जलजमाव की समस्या कम होगी तथा क्षेत्र की स्वच्छता और आधारभूत संरचना में सुधार होगा।
कतिपय स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित यह विकास योजना अम्बेडकर नगर जैसे उपेक्षित इलाके में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इससे क्षेत्र के सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास को भी नई गति गति मिलने के साथ दलित महादलित बहुल बस्ती के लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा।
अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण: गरिमा देवी सिकारिया
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बेतिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकार...

बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर 127 विकास योजनाओं की ई-निविदा जारी की गई है। नगर निगम से लगभग एक वर्ष पूर्व से पारित प्रस्ता...

भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया
मंदिर समिति अध्यक्ष व नगर पार्षद रोहित सिकारिया और धर्मपत्नी महापौर गरिमा सिकारिया ने बासुदेव और देवकी बनकर किया जन्मोत्सव को विधि विधान से सम्पन्न बेतिया। नगर के गोपीनाथ पंचायत...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
Bettiah • शेयर करें
अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण: गरिमा देवी सिकारिया










