कृषि ड्रोन से नैनो यूरिया की छिड़काव वाला मशीन पर सरकार ने 50%अनुदान देने का फैसला किया बेतिया के मैनाटांड़ में सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सौरव कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमेश कुमार गुप्ता ने संभाग अंतर्गत चल रही कृषि ड्रोन से कीटनाशी एवं तरल उर्वरक छिड़काव योजना की जानकारी किसानों के बीच साझा की। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों को योजना के लाभ और ड्रोन के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।
प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि किसानों के खेतों में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के छिड़काव के लिए भाड़े पर कृषि ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए किसानों को निर्धारित भाड़े में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि ड्रोन के माध्यम से महज सात मिनट में करीब आठ कट्ठा खेत में आसानी से खाद का छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि ड्रोन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
वहीं, नया कृषि ड्रोन खरीदने पर भी सरकार की ओर से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान है। मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


















