Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah8 जून 2026

नेपाल बॉर्डर पर पुलिस का 'महाऑपरेशन', 111 किलो गांजे के साथ लग्जरी कार जब्त; अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट
नेपाल बॉर्डर पर पुलिस का 'महाऑपरेशन', 111 किलो गांजे के साथ लग्जरी कार जब्त; अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

बिहार के सीमावर्ती जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में नेपाल बॉर्डर से सटे पश्चिम चंपारण जिले के बलथर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से हो रही मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के खिलाफ बड़ा प्रहार करते हुए 111.404 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद रंग की वैगनआर कार को जब्त करने के साथ ही एक अंतर्राज्यीय तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है।मिली जानकारी के अनुसार, बलथर पुलिस को विश्वस्त सूत्रों से यह पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि भारत-नेपाल सीमा के रास्ते एक लग्जरी कार के जरिए गांजे की एक बहुत बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में खपाने के लिए लाई जा रही है। सीमा पार से होने वाली इस बड़ी साजिश की भनक लगते ही बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता तुरंत एक्शन में आ गए। उन्होंने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और पुलिस बल के साथ सीमावर्ती मुख्य मार्ग पर तत्काल सघन वाहन जांच अभियान (Vehicle Checking Campaign) शुरू कर दिया।

वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम हर आने-जाने वाली गाड़ी पर पैनी नजर रख रही थी। इसी बीच नेपाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध सफेद रंग की वैगनआर कार दिखाई दी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR22BF2725 था। पुलिस टीम को सड़क पर मुस्तैद देखकर कार चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। हालांकि, थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पहले से ही मुस्तैद जवानों ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी करते हुए कार को चारों तरफ से घेर लिया और चालक को दबोच लिया। कार को कब्जे में लेने के बाद जब पुलिस टीम ने उसकी गहन तलाशी शुरू की, तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। तस्कर ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कार के अंदर विशेष गुप्त तहखाने (केविन) बनवा रखे थे। जब इन तहखानों को खोला गया, तो उसमें भारी मात्रा में गांजे के पैकेट ठूस-ठूस कर भरे हुए मिले। पुलिस ने जब बरामद गांजे का वजन कराया तो वह कुल 111.404 किलोग्राम (1 क्विंटल से अधिक) निकला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस भारी खेप की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। मौके से गिरफ्तार तस्कर की पहचान मनमोहन कुमार के रूप में हुई है, जो गोपालपुर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। बलथर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने डिजिटल मीडिया से बातचीत में इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनमोहन कुमार के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने आगे कहा कि पुलिस सिर्फ इस गिरफ्तारी पर ही नहीं रुकने वाली है। इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (Forward and Backward Linkages) को खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि नेपाल में यह गांजा किसने लोड कराया था और बिहार या अन्य राज्यों में इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। बहुत जल्द इस रैकेट से जुड़े अन्य मुख्य सरगनाओं को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
Bettiah7 सित॰ 2026

लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी

बेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकार...

बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
Bettiah7 सित॰ 2026

बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण

बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर 127 विकास योजनाओं की ई-निविदा जारी की गई है। नगर निगम से लगभग एक वर्ष पूर्व से पारित प्रस्ता...

भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया
Bettiah5 सित॰ 2026

भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया

मंदिर समिति अध्यक्ष व नगर पार्षद रोहित सिकारिया और धर्मपत्नी महापौर गरिमा सिकारिया ने बासुदेव और देवकी बनकर किया जन्मोत्सव को विधि विधान से सम्पन्न बेतिया। नगर के गोपीनाथ पंचायत...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bettiah • शेयर करें

नेपाल बॉर्डर पर पुलिस का 'महाऑपरेशन', 111 किलो गांजे के साथ लग्जरी कार जब्त; अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार