.....सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सीएम सम्राट चौधरी की देन:सां
मझौलिया प्रखंड के चार पंचायतों क्रमशः विशम्भरपुर, अहवर कुड़िया ,शेख मझरिया और सेनुअरिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भारी भीड़ उमड़ी।विशम्भरपुर पंचायत में सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने सहयोग शिविर का उदघाटन किया।उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर सीएम सम्राट चौधरी की देन है।सरकार खुद आपके द्वार पहुंचकर समस्याओ का निदान कर रही है।आवेदन रजिस्ट्रेशन के 30 दिनों के अंदर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा।उन्होंने मौके पर केंद्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी।सहयोग शिविर की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया संतोष कुमार ने की।इस अवसर पर भाजपा नेता राहुल कुमार, बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार और सीओ राजीव रंजन समेत भारी संख्या में ग्रामीण महिलायें व पुरुष शामिल रहे।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गए थे।अहवर कुड़िया पंचायत में सहयोग शिविर की अध्यक्षता मुखिया जानकी देवी ने किया।यहां लगे सहयोग शिविर का एडीएम डॉ.राजीव रंजन सिन्हा ने निरीक्षण किया तथा बेहतर शिविर संचालन को लेकर मुखिया पति किशुनदेव पड़ित की सराहना की।नलकूप विभाग की सर्वेक्षण में उन्होंने मुखिया पति को और आवेदन दिलाने की बात
कही।क्षेत्रीय लोगों की भरमार रही।वही शेख मझरिया पंचायत में मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिलाल यादव की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया।यहां महिलाओं की सर्वाधिक भीड़ उमड़ी।सेनुअरिया पंचायत में शिविर की अध्यक्षता ज्योति श्रीवास्तव ने की।सहयोग शिविर को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।















