मझौलिया।शुक्रबार की रात 01 बजे अज्ञात अपराधकर्मियों ने मझौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट स्थित वार्ड 09 में पल्लवी साइबर कैफे दुकान का ऊपरी एस्बेस्टस शीट खोलकर अंदर रखे गल्ला के बॉक्स को तोड़कर एक लाख रूपये नकद की चोरी कर ली।इस साइबर कैफे में सीएसपी के अलावे आधार बैंकिंग का कार्य भी किया जाता है।पीड़ित व्यक्ति रामनगर बनकट के वार्ड 10 निवासी सीएसपी संचालक रवि रंजन कुमार ने मझौलिया थाना में एफआईआर के लिये शनिबार की सुबह 08 बजे आवेदन प्रतिवेदित किया है। परन्तु दिन के 11.30 बजे तक पुलिस का कोई नुमाइंदा घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किया है।चोरी की इस घटना से रामनगर बनकट के ग्रामीणों में दहशत है।गौरतलब बात यह है कि अपराधियों ने पहले साइबर कैफे में लगे सीसीटीबी कैमरा को क्षतिग्रस्त किया फिर घटना को अंजाम दिया।आवेदन में उल्लेखनीय है कि सीएसपी संचालक रवि रंजन कुमार शुक्रवार की संध्या अपने स्टाफ अरमान अंसारी को हवाले दुकान सौंप कर मझौलिया के महोदीपुर मीर टोला अपने ससुराल चले गये।स्टाफ भी रात्रि 08.30 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया। सुबह 08 बजे स्टाफ जब दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो पाया कि एस्बेस्टस तोड़कर अपराधी अंदर घुसे और गला बॉक्स को तोड़कर उसमें रखे रुपये चोरी कर ली है।














