मझौलिया सीओ ने पीड़ितों में बांटा राहत सामग्री
हरपुर गांव के वार्ड नंबर 24 में गुरुबार की रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन घर और उसमें रखे लाखों रुपये मूल्य की घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हो गया। तीन दुधारू बकरियां झुलस कर मर गयीं।इस आगलगी की घटना से पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते उसने तीन ग्रामीणों के आशियाने को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी में विजय राम, संजय राम और मुसमात किशोरी का घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।मुखिया पति अली असगर ने बताया कि आग तेजी से फैलती चली गई। देखते देखते तीनों घर को आग अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय देते हुए किसी प्रकार आग पर काबू पाया।इस दौरान घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, गैस सिलेंडर, बर्तन, जरूरी कागजात और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।घर में रस्सी से बंधी तीन बकरियां भी जिंदा जल गईं मझौलिया की सीओ डॉली कुमारी में त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्नि पीड़ितों में पॉलीथिन आदि का वितरण किया।


















