बगहा। बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के बाद एक नवजात बच्चे की मौत हो जाने से अस्पताल परिसर में शुक्रवार को हंगामा मच गया। मृतक नवजात के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, प्रसव कराने आए परिजन कीसी नीजी अस्पताल में पहले ही डिलेवरी कराने गए थे लेकिन बच्चा पेट में हीं मर चुका था, और अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव कराने के बाद नवजात मृत अवस्था में निकला जिसको लेकर अस्पताल में तोड फोड परिजन के द्वारा किया गया। महिला को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव होने के कुछ ही समय बाद नवजात की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे।
परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण नवजात की जान गई। वहीं अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है। हंगामे की सूचना पर अस्पताल कर्मियों एवं स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्थिति सामान्य हुई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही और क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।















