मझौलिया ।
बहुअरवा पंचायत के रामजानकी मठ परिसर में अवस्थित तालाब के तट पर पैर फिसल जाने से एक किशोर रोहित कुमार (12) गहरे पानी मे गिर गया जहां दम घुटने से उसकी मौत हो गयी।घटना गुरुबार की संध्या 06 बजकर 57 मिनट पर हुई।मझौलिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेतिया जीएमसीएच भेजा गया।घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पंचायत के मुखिया देवी सहनी ने बताया कि मृतक की पहचान बहुअरवा वार्ड संख्या-8 निवासी जय किशोर भगत के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रोहित अन्य बच्चों के साथ राम जानकी मठ परिसर स्थित तालाब में अपने साथियों के साथ में खेल रहा था।इसी दौरान पैर फिसल जाने से तालाब में गिर गया।साथियों के शोरगुल करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जहां मठ के पुजारी बीरेंद्र दास और अन्य लोग तालाब में घुसे और बाहर निकाला।तत्काल उसे सगौली सीएचसी में ले जाया गया जहाँ चिकित्सको ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मझौलिया थाना की पुलिस को घटना स्थल पर पहुंची। वहीं थाना के एएसआई निलेश कुमार घटना स्थल पर मझौलियाने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया।
इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


















