बगहा पुलिस जिला के गोबरहिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम में दोनवासियों के द्वारा कांग्रेस नेता जयेश मंगलम सिंह के आह्वान पर कैंडिल मार्च निकाला गया। जिसमें दोनवासियों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर पहले से सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए 10जुलाई को सुनिश्चित किया गया था। इसी को लेकर गोबरहिया थाना की पुलिस सहित SSB की पुलिस भारी मात्रा में कैंडल मार्च निकालने वाले लोगों के साथ साथ चलते रहे। इस दौरान बगहा एसपी राजेश कुमार ने कहा कि दोनवासियों ने अपनी मूलभूत सुविधाओं के अधिकार के लिए शांतिपूर्ण माहौल में कैंडल मार्च निकाला। वहीं प्राप्त खबरों के मुताबिक शांति सौहार्द में कैंडिल मार्च निकाला गया। किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।















