सोमबार के दिन मझौलिया की नयी सीडीपीओ श्रीमति स्वेता ने योगदान किया।वे इसके पूर्व पूर्वी चंपारण के चकिया में पदस्थापित थीं।उन्होंने योगदान के साथ को बताया कि अब आंगनबाड़ी का काम धरातल पर दिखेगा।सभी केंद्र नियमित रूप से संचालित होंगे।मौके पर पूर्व सीडीपीओ पूनम कुमारी ने चार्य दिया।आईसीडीएस कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पर्यवेक्षिकाओं की एक मंडली ने नम आंखों के बीच निर्वतमान सीडीपीओ को बिदायी दी तथा उनके उल्लेखनीय कार्यों का बखान किया।बिदायी समारोह की अध्यक्षता प्रधान सहायक विजय कुमार ने की।पर्यवेक्षिका रीता कुमारी, गीता कुमारी और रुचि कुमारीं ने विदाई गीत गाकर माहौल को गमगीन बना दिया।इस अवसर पर कार्यपालक सहायक निर्मल कुमार प्रखंड समन्वयक नवीन कुमारके अलावे एलएस रंजना कुमारीं, किरण कुमारीं, जया कुमारीं, पूजा कुमारी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।


















