बेतिया। गंडक नदी पर स्थित मंगलपुर पुल पर मरम्मत कार्य के कारण 30 जुलाई 2026 की सुबह 5:00 बजे से अगले आदेश तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। यह जानकारी बेतिया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि गोपालगंज की ओर जाने वाले सभी वाहनों को अरेराज मार्ग का उपयोग करना होगा। वहीं, नौतन प्रखंड के मछरगावा चौक से यातायात को जगदीशपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
प्रशासन ने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पुल पर मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद यातायात बहाल करने की सूचना अलग से जारी की जाएगी।



















