बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि महापौर एवं स्थानीय पार्षद की पहल पर नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित वार्ड 38 और 42 में पीसीसी सड़क निर्माण की दो योजनाओं का कार्यादेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नव अधिग्रहित क्षेत्र में वार्ड 42 में अशोक प्रसाद के घर से पंकज पटेल के घर होते हुए सुमन पटेल के घर तक तथा वार्ड 38 में गोरी शंकर यादव के घर से रमेश पासवान के घर तक सड़क एवं आवश्यक नाला निर्माण कराया जाएगा। महापौर ने बताया कि दोनों योजनाओं का कार्यादेश संवेदक दीपक कंस्ट्रक्शन, रामनगर (पश्चिम चंपारण) को जारी किया है। वार्ड 42 की योजना की प्राक्कलित राशि 16.92 लाख रुपये है, जबकि वार्ड 38 की योजना का प्राक्कलन 4.36 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। कार्यादेश में स्पष्ट किया गया है कि दोनों योजनाओं का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों एवं स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप किया जाएगा तथा कार्य तीन माह के भीतर पूरा करना होगा। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्यस्थल पर सूचना पट्ट लगाने, तकनीकी पर्यवेक्षण, फोटोग्राफी, गुणवत्ता जांच और समयबद्ध निष्पादन सहित सभी विभागीय शर्तों का पालन अनिवार्य किया गया है। साथ ही कार्य पूर्ण होने के बाद गुणवत्ता परीक्षण एवं अन्य औपचारिकताओं के उपरांत ही अंतिम भुगतान किए जाने का प्रावधान रखा गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम के नव अधिग्रहित में बुनियादी सुविधाओं का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है।
इन योजनाओं के पूरा होने से नगर निगम क्षेत्र के नव अधिग्रहित क्षेत्र के संबंधित मोहल्लों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।
नगर निगम के नव अधिग्रहित में बुनियादी सुविधाओं का विकास मेरी पहली प्राथमिकता : गरिमा
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
बेतिया से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

अकड़ाहा नदी में डूबने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
चारा काटने गई थीं दोनों छात्राएं, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाईं; परिजनों ने एसडीआरएफ के देर से पहुंचने का लगाया आरोप पश्चिमी चम्पारण।मझौलिया प्रखंड अंतर्गत धोकराहा पंचायत के...

नगर निगम क्षेत्र वार्ड 2 में 1.76 लाख से स्वीकृत सिकारिया गार्डेन से पश्चिम करगहिया जाने वाली रोड और नाला निर्माण की शीघ्र होगी निविदा
सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने को महापौर ने बताया अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बेतिया। महापौर गरिमा देवी...

मझौलिया प्रखंड सहयोग शिविर में 287 आवेदनों का ऑन स्पॉट निराकरण : A.D.M
मझौलिया/मंगलवार को प्रखंड के परसा, बहुअरवा, गुदरा एवं बखरिया पंचायतों में आयोजित विशेष सहयोग शिविर में लोगों की भीड़ उमड़ी।बहुअरवा पंचायत के राजकीय उत्क्रमित विद्यालय, बैराठपुर मे...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बच्ची को गोद पाकर खुशियों से भरा पुणे के दंपति का घर आंगन
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया में आवासित बालिका सृष्टि सुमंगला, उम्र 5 माह लगभग को जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह के द्वारा दत्तक ग्रहण आदेश देकर दत्तक ग्रहण में पुणे, मह...

ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
लौरिया थाने में आवेदन देकर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग लौरिया।संवाददाता।बगहा पुलिस जिला के मलपुरवा निवासी रामचंद्र शाह के पुत्र दीपू कुमार ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंसा देवी क...

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की ओपीडी बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
बगहा। अरवल सदर अस्पताल में सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को पूरे बिहार में ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.





