बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड मुख्यालय के ई किसान भवन परिसर में सोमवार को कृषि विभाग के आत्मा के सौजन्य से सोमवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ़ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाट्न प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कुंदन कुमार, एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी , सुमित कुमार शेखर, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ,रामपुकार बैठा, सहायक तकनीकी प्रबन्धक अभिषेक पांडेय, नोडल कृषि समन्वयक रविंद्र कुशवाहा एवं विधायक के प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव सहित सभी किसान सलाहकार के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी ने अपने संबोधन में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, बदलते मौसम एवं कम वर्षा की संभावना को देखते हुए अभी से तैयारी करना आवश्यक है। उन्होंने किसानों से जल संरक्षण, वैकल्पिक फसलों एवं वैज्ञानिक खेती को अपनाने की अपील की। साथ ही मड़ुआ, ऊरद, अरहर, मक्का जैसी कम पानी में होने वाली फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही सभी उपस्थित किसानों को खेत बचाओ अभियान अंतर्गत प्राकृतिक खेती करने के लिए कहा गया।
तकनीकी प्रबंधक रामपुकार बैठा ने किसानों को संभावित अल्पवर्षा की स्थिति से निपटने के उपाय बताए। साथ ही आत्मा योजना, जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम, जल संरक्षण, खरीफ़ फसलों की वैज्ञानिक खेती, बिहार कृषि ऐप, बिहार कृषि रेडियो के बारे में विस्तार से बताया। वहीं मौके पर उपस्थित नोडल कृषि समन्वयक रविंद्र कुशवाहा ने कृषि यंत्रीकरण योजना, फॉर्मर रजिस्ट्री,बीज उत्पादन कृषि ड्रोन का प्रयोग, फसल विविधीकरण, खरीफ़ मक्का की खेती, संकर धान की खेती संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारीसमित कुमार शेखर ने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश जिनका आर्थिक रीढ़ कृषि पर आधारित है को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण की जरूरत है। ताकि किसान पुराने परंपरागत कृषि पद्धति से ऊपर उठकर आधुनिक तरीके से कृषि कार्य करें तथा पैदावार को बढ़ाकर देश की आर्थिक नींव को मजबूत कर सकें। उन्होंने बताया कि खेत में धान की कटाई हार्वेस्टर से होती है। उससे जो अवशेष पराली बचता है उसे जलाना नहीं है, इससे उर्वरा शक्ति मिट्टी की कमजोर होती है। किसान उसे खाद के रूप में उपयोग कर सकते हैं। उससे मिट्टी में पोषक तत्व उपलब्ध होगा। उन्होंने मिट्टी जांच हेतू किसानों को सलाह दी। कार्यशाला में उपस्थित मंच का संचालन कर रहे किसान सलाहकार रामराज सिंह सहित प्रगतिशील किसान सतेंद्र यादव , बृजभूषण यादव, हिरामन बिन, राहुल यादव, आद्या खरवार आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
मधुबनी प्रखंड मुख्यालय में खरीफ कार्यशाला हुई सम्पन्न , किसानों को खेती की नई तकनीकी की जानकारी दी गई।
रिपोर्टर

रिपोर्ट संदर्भ
खबर का संदर्भ और पारदर्शिता
Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.
आगे पढ़ें
मधुबनी से और खबरें
इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

प्रशांत सागर अध्यापक से बने अधिकारी-पं०भरत उपाध्याय
मधुबनी, स्थानीय पीएम श्री राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने बताया कि इस कालेज के कामर्स प्रवक्ता प्रशांत सागर गुप्त उत्तर प्रदेश सेव...

शिक्षक की सर्वश्रेष्ठ उपाधि पीएचडी (डाक्ट्रेट) है-पं०भरत उपाध्याय
मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित पीएम श्री राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने कालेज की शान डॉ संतोष कुमार त्रिपाठी को...

स्वस्थ्य जीवन के लिए वृक्षारोपण अत्यावश्यक . पं. भरत उपाध्याय
मधुबनी,बड़ोदरा में महावीर इंटरप्राइजेज संस्थान के प्रांगण में पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानाचार्य पंडित रमाशंकर तिवारी ने वन महोत्सव सप्ताह का वृक्षारोपण कर श...
ब्रेकिंग में भी देखें
अभी की ज़रूरी खबरें
आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर
बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।
ऐप में क्या मिलेगा
खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.
लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.
बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.
मधुबनी • शेयर करें
मधुबनी प्रखंड मुख्यालय में खरीफ कार्यशाला हुई सम्पन्न , किसानों को खेती की नई तकनीकी की जानकारी दी गई।











