बेतिया। मंगलबार के अपराहन चैलाभार वार्ड 06 में आचार्य पंडित देवदत्त पांडेय की पत्नी स्मृति शेष सावित्री पांडेय जी की पुण्य स्मृति में नवनिर्मित मंदिर में आदमकद प्रतिमा का अनावरण नरकटियागंज विद्यायक संजय कुमार पांडेय, चनपटिया विद्यायक अभिषेक रंजन बेतिया की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ,पूर्व विद्यायक मदन मोहन तिवारी, भाजपा नेता राहुल कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया।नरकटियागंज के विद्यायकसंजय पांडेय ने कहा कि नारी यंत्र पूजन्ते रमन्ते तत्र देवता।उन्होंने कहा कि सावित्री देवी एक आध्यात्मिक महिला थी।उनकी प्रतिमा का अनावरण यह दर्शाता है कि वे अपने आप मे एक मिशाल थी।समारोह की अध्यक्षता वोट चतुर्वेदी ने की।मौके पर हरगुन शाही उच्च विद्यालय की छत्राओ ने सामूहिक रूप से स्वागत गान प्रस्तुत किया।प्रकांड विद्वान देवदत्त पांडेय के पुत्र मृत्युंजय पांडेय ने माता जी मूर्ति अनावरण के बाद मंच से आगत अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छभेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर भारी संख्या में शिक्षाविद और गणमान्य लोग शामिल हुए।सबों ने सावित्री देवी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर महोदीपुर पैक्स के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ नारद सिंह,सगौली नगर के उपाध्यक्ष विकास शर्मा,धोकरहा पंचायत के पूर्व मुखिया शम्भू सिंह, भाजपा नेता अचल नारायण शर्मा, रूपेश कुमार सिंह समेत समस्त ग्रामवासियों की उल्लेखनिय भूमिका रही।मौके पर सावित्री ट्रस्ट की छात्राओं को सचिव ने पुरस्कृत किया।प्रकांड विद्वान देवदत्त पांडेय जी के द्वारा पत्नी सावित्री देवी जी की प्रतिमा स्थापित किये जाने पर सबों ने उनकी मुक्त कंठ से प्रशंशा की।इस पुनीत अवसर पर महिलाओं की सर्वाधिक भागीदारी रही।















