Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट
मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट
बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन
बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन
बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
बगहा के मंगलपुर और रेवहिया में कटाव का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित
अनुमंडलीय अस्पताल की जांच में डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित
नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर होगा प्रसाधन सुविधाओं का निर्माण:गरिमा देवी सिकारिया
नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य चौक चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर होगा प्रसाधन सुविधाओं का निर्माण:गरिमा देवी सिकारिया
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bagaha11 जुलाई 2026

बगहा में पहली ही बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, सड़कें बनीं तालाब, जलजमाव से जनजीवन बेहाल

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 2 मिनट

बगहा। मानसून की पहली अच्छी बारिश ने जहां भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत दी, वहीं बगहा नगर परिषद की तैयारियों की हकीकत भी सामने ला दी। शुक्रवार की मध्यरात्रि से शुरू हुई बारिश शनिवार को रुक-रुक कर जारी रही। कुछ ही घंटों की वर्षा में नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों, सड़कों और गलियों में जलजमाव हो गया। जगह-जगह नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जिससे आम लोगों का पैदल चलना और वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया। पहली ही बारिश में शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था ने नगर परिषद के दावों पर सवाल खड़े कर दिए।

शहर की सड़कों पर जलभराव, लोगों का फूटा गुस्सा
शहर की सड़कों पर जलभराव, लोगों का फूटा गुस्सा
जलमग्न सड़कें बनीं लोगों के लिए मुसीबत, आवागमन प्रभावित
जलमग्न सड़कें बनीं लोगों के लिए मुसीबत, आवागमन प्रभावित

सबसे अधिक परेशानी बगहा बाजार, अहिरानी टोला रोड, रामधाम रोड, प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल जाने वाले मार्ग, रत्नमाला रोड तथा रत्नमाला मोड़ के समीप एनएच-727 पर देखने को मिली। इन इलाकों में सड़कें पानी से लबालब भर गईं। कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल गया, जिससे राहगीरों को कीचड़ और दुर्गंध के बीच आवागमन करना पड़ा।दोपहिया वाहन चालक फिसलन और गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करते नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष मानसून से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। नागरिकों का आरोप है कि समय रहते नालों की समुचित सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि आने वाले दिनों में लगातार बारिश हुई तो कई मोहल्लों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

जलजमाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजरते राहगीर
जलजमाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजरते राहगीर

बारिश का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। कई संपर्क सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण खेतों की जुताई और धान की रोपाई प्रभावित थी। अब पर्याप्त नमी मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली है और खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार की उम्मीद जताई है। लेकिन शहर की बदहाल व्यवस्था ने इस राहत पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने बताया कि जलजमाव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर कच्चे नालों के माध्यम से भी पानी निकाला जा रहा है। स्वच्छता पदाधिकारी अबू बाकी, सिटी मैनेजर चंदन कुमार सहित अन्य अधिकारियों को लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी जलजमाव की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल टीम भेजकर पानी की निकासी कराई जा रही है।

बारिश के बाद शहर की बदहाली कैमरे में कैद
बारिश के बाद शहर की बदहाली कैमरे में कैद

फिलहाल शहरवासियों का कहना है कि राहत कार्यों से अधिक आवश्यकता स्थायी समाधान की है। उनका मानना है कि यदि मानसून से पहले नालों की प्रभावी सफाई और जल निकासी तंत्र को मजबूत किया जाता, तो पहली ही बारिश में शहर की सड़कों को तालाब में तब्दील होने की नौबत नहीं आती।

पहली ही बारिश में डूबी सड़कें, नगर परिषद की तैयारियों पर उठे सवाल
पहली ही बारिश में डूबी सड़कें, नगर परिषद की तैयारियों पर उठे सवाल

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bagaha

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बगहा से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बगहा की सभी खबरें
चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
Bagaha9 सित॰ 2026

चौतरवा पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

बगहा। चौतरवा थाना पुलिस ने मंगलवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान वकील मिश्रा, पिता अमीन मिश्रा, साकिन पतिलार तथा ठाकु...

मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट
Bagaha9 सित॰ 2026

मझौवा धांगण टोली में चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी, 5000 लीटर पास नष्ट

18 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद, कारोबारी फरार; पांच नामजद समेत अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई बगहा। संवाददाता।चौतरवा थाना क्षेत्र के मझौवा धांगण टोली में मंगलवार को चुलाई शराब के विर...

बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन
Bagaha9 सित॰ 2026

बगहा अस्पताल में व्यवस्था की खुली पोल, औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर डॉक्टर और एएनएम रहे अनुपस्थित, रोस्टर के विपरीत मिली जीएनएम की ड्यूटी; सुरक्षा गार्डों का रोस्टर भी नहीं दिखा सका प्रबंधन

बगहा: उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा से सटे बगहा अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था को लेकर मंगलवार देर शाम उस समय सवाल खड़े हो गए, जब बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने अस्पताल का औचक निरीक्ष...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bagaha • शेयर करें

बगहा में पहली ही बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, सड़कें बनीं तालाब, जलजमाव से जनजीवन बेहाल