Skip to main content

Bagaha • Ramnagar • Bettiah • West Champaran

Live DeskBagaha Wire
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
डेढ़ साल के बच्चे की मां पर झाड़ियों से झपटा तेंदुआ, सिर-बांह और कमर पर किए वार; पटेसरा में दहशत
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
बाघ हमले में मृत किसान के परिजनों को वन विभाग ने सौंपा 10 लाख की अनुग्रह राशि
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Live
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
चीनी महंगी, गन्ना सस्ता—नहीं चलेगा, नहीं चलेगा! गन्ना किसानों का बगहा में जोरदार प्रदर्शन
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कैंप में जवान की मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
एसएसबी कमांडेंट 21वीं वाहिनी व जवान चलाये 40 कि.मी. संडे ऑन साइकिल, हर रविवार साइकिल पर होगा सीमा पर दौरा
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
कृष्ण, कृष्ण रटने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं-पं-०भरत उपाध्याय
न्यूज़ डेस्कखबरें
Bettiah17 जून 2026

नेपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Reporter avatar

रिपोर्टर

Shamshad AnsariREPORTER
लगभग 3 मिनट
नेपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की एक नवविवाहिता की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, हत्या करने और फिर शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में नेपाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मैनाटांड प्रखंड क्षेत्र के इनरवा बाजार वार्ड संख्या-7 निवासी अशरफ अली की पुत्री खुशबू खातून की शादी 19 जनवरी 2026 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार नेपाल के परसा जिला अंतर्गत बीरगंज स्थित श्रीपुर चौकी के समीप राधेमाई गांव निवासी अरबाज आलम, पिता आसमहम्द मियां, के साथ हुई थी। शादी के बाद खुशबू अपने ससुराल चली गई थी और वहीं रह रही थी। मृतका के पिता अशरफ अली का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज में अतिरिक्त पैसे की मांग शुरू कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर खुशबू को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का कहना है कि बेटी की परेशानी को देखते हुए कई बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला।
परिवार का आरोप है कि प्रताड़ना का सिलसिला लगातार जारी रहा और अंततः खुशबू की जान चली गई। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मृतका के पिता अशरफ अली का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज में अतिरिक्त पैसे की मांग शुरू कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर खुशबू को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का कहना है कि बेटी की परेशानी को देखते हुए कई बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला।
परिवार का आरोप है कि प्रताड़ना का सिलसिला लगातार जारी रहा और अंततः खुशबू की जान चली गई। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार बुधवार को नेपाली पुलिस ने फोन कर खुशबू की मौत की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार के सदस्य नेपाल पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने खुशबू का शव देखा और घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई।
मृतका के पिता ने नेपाली पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या प्रतीत हो। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी लंबे समय से दहेज को लेकर प्रताड़ना झेल रही थी।

मृतक खुशबू खातून का फाइल फोटो
मृतक खुशबू खातून का फाइल फोटो

मामले की गंभीरता को देखते हुए नेपाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत मृतका के पति अरबाज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पोस्टमार्टम के बाद खुशबू का शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद शव को इनरवा लाया गया, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

रिपोर्ट संदर्भ

खबर का संदर्भ और पारदर्शिता

Bagaha Live local events, public updates और जरूरी खबरें साफ context के साथ publish करता है. अगर जानकारी शुरुआती हो, तो report update हो सकती है. Correction के लिए readers contact कर सकते हैं.

कवरेज

Bettiah

लेख स्थिति

विस्तृत रिपोर्ट

सुधार या जानकारी भेजें

आगे पढ़ें

बेतिया से और खबरें

इस रिपोर्ट से जुड़े इलाके की दूसरी खबरें भी साथ में पढ़ें।

बेतिया की सभी खबरें
लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी
Bettiah7 सित॰ 2026

लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग, बेतिया में लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग,मची अफरा-तफरी

बेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकार...

बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण
Bettiah7 सित॰ 2026

बेतिया नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण

बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर 127 विकास योजनाओं की ई-निविदा जारी की गई है। नगर निगम से लगभग एक वर्ष पूर्व से पारित प्रस्ता...

भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया
Bettiah5 सित॰ 2026

भगवान कृष्ण की उपासना से आत्मिक शांति, निष्काम कर्म की प्रेरणा और लोककल्याण का मिलता है आशीर्वाद : गरिमा देवी सिकारिया

मंदिर समिति अध्यक्ष व नगर पार्षद रोहित सिकारिया और धर्मपत्नी महापौर गरिमा सिकारिया ने बासुदेव और देवकी बनकर किया जन्मोत्सव को विधि विधान से सम्पन्न बेतिया। नगर के गोपीनाथ पंचायत...

ब्रेकिंग में भी देखें

अभी की ज़रूरी खबरें

आज की बाकी जरूरी खबरों पर भी नज़र डालें।

ब्रेकिंग फीड देखें
बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश
Bagaha2 सित॰ 2026

बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल की प्रोविजनल अनुज्ञप्ति दो माह के लिए निलंबित, स्वास्थ्य विभाग ने बंद रखने का दिया निर्देश

बगहा। नगर के गुप्ता मार्केट स्थित बुद्धा चाइल्ड केयर हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर के संचालन पर स्वास्थ्य विभाग ने दो माह के लिए रोक लगा दी है। विभाग ने अस्पताल को जारी प्रोविजनल...

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल
Bagaha29 अग॰ 2026

बगहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; 5 साल का बच्चा घायल

बगहा। चौतरवा थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पांच वर्षीय बेटा और 19...

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा
Bettiah24 अग॰ 2026

रिश्वत लेते शिकारपुर थाने का ए एसआई उपेंद्र कुमार विद्यार्थी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा

शिकारपुर। संवाददाता।पश्चिम चंपारण जिले से बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शिकारपुर थाने में तैनात ASI उपेंद्र कुमार विद्यार्थी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ...

Bagaha Live logo
चम्पारण का अपना ऐप

हर गांव, हर खबर, सबसे पहले आपके फोन पर

बड़ी खबरों की सूचना, वीडियो रिपोर्ट और अपने इलाके के अपडेट मोबाइल पर पाना आसान है। वेबसाइट पर विस्तार से खबरें पढ़ें और अपने फोन पर सबसे तेज़ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट्स पाएं।

ऐप में क्या मिलेगा

खबर / रिपोर्ट सीधे भेजें: Photo और video attachments के साथ अपनी रिपोर्ट submit करें.

लोकल विज्ञापन (Classifieds): अपने क्षेत्र के Jobs, Buy-Sell, और Property listings देखें या डालें.

बिना Login के सब कुछ: बिना किसी registration या sign-in के app का पूरा इस्तेमाल करें.

ब्रेकिंग न्यूज़ की सूचना: पश्चिम चम्पारण की हर बड़ी और ज़रूरी खबर के push notifications पाएं.

Bettiah • शेयर करें

नेपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार